Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

गुरुवार, 1 अक्तूबर 2020

प्रशासन बनाएगा 40 हजार मास्क का बैंक, नहीं लगाने वालों को देंगे

जब तक कोविड 19 की वैक्सीन विकसित नहीं होती है, तब तक मास्क ही वैक्सीन है और इसी थीम को लेकर प्रशासन बड़े स्तर पर अभियान शुरू करने वाला है। इसकी तैयारियां जोधपुर से जयपुर में सीएम अशोक गहलोत के स्तर पर की जा रही हैं। जोधपुर में जरूरतमंदों को मास्क वितरित करने के लिए प्रशासन पहले ही फेज में 40 हजार मास्क का बैंक बनाएगा।

मास्क नहीं पहनने वालों के समक्ष प्रशासन की ओर से गांधीगिरी की जाएगी। पहले तो उनको मास्क मिलेगा, फिर भी नहीं लगाएंगे तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। कलेक्टर इंद्रजीतसिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय अभियान में जोधपुर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। तैयारियों के लिए नगर निगम कमिश्नर सुरेश कुमार ओला को जयपुर भेजा गया हैं। 2 अक्टूबर को यह अभियान शुरू हो जाएगा।

एक भी व्यक्ति बिना मास्क सड़क पर नहीं दिखे
बिना मास्क पहने बाहर घूमने वालों को रोकने के लिए हो इस अभियान के दौरान घर-घर दस्तक देकर कोविड से बचाव के बारे में बताया जाएगा। खास तौर पर दो गज की दूरी, हाथा धोने, सैनेटाइजर लगाने के साथ जरूरी तौर पर मास्क पहनने के बारे में चेताया जाएगा।

अभियान का मुख्य पार्ट एक बिना मास्क पहने लोगों को सड़क पर आने से रोका जाएगा। जिस तरह ओडीएफ के लिए अभियान चलाया गया, खुले में शौच करने जाने वालों को शर्मसार या टोका जाता था। उसी तर्ज पर बिना मास्क घूमने वालों को टोका जाएगा।

लोगों को बताएंगे बिना मास्क से कैसे फैला संक्रमण
प्रशासन लोगों को ये भी बताएगा कि लॉकडाउन के दौरान जब कोई बाहर नहीं निकलता था। उस समय संक्रमण कम फैला हुआ था। अब बिना मास्क लगाए लोग बाहर घूमते हैं तो संक्रमित होने के साथ ही स्प्रेडर काम भी करते हैं। खास तौर से मास्क नहीं पहनने से कितना कोराना फैला, ये बताया जाएगा। मास्क ज्यादा फैलने से संक्रमण का फैलाव कम होगा। इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। ये अभियान पुरजोर तरीके से चलेगा, जिससे लोग इसके प्रति लापरवाह नहीं हों।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today