Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

गुरुवार, 22 अक्तूबर 2020

बालोतरा सरपंच संघ के चुनाव में चौहान अध्यक्ष बने

पंचायत समिति क्षेत्र बालोतरा के सरपंच संघ के चुनाव बुधवार को पंचायत समिति परिसर में चुनाव पर्यवेक्षक कानसिंह भाटी के नेतृत्व में संपन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक कानसिंह भाटी ने सभी सरपंचों का स्वागत कर निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसमें ब्लॉक स्तर पर अध्यक्ष, पुरूष व महिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, जिला प्रतिनिधि व कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन किया गया।

जिस पर सरपंचों ने आपसी विचार विमर्श एवं निर्विरोध निर्वाचन की पुरानी परम्परा को कायम रखते हुए संघ के मुख्य पदों पर निर्विरोध चयन कर लिया। वहीं शेष पदों पर चयन के लिए कार्यकारिणी को अधिकृत किया। इसमें अध्यक्ष पद पर जसोल सरपंच ईश्वरसिंह, महामंत्री श्यामसिंह सरपंच मेवानगर, जिला प्रतिनिधि चैन करण राठौड़ सरपंच कनाना, उपाध्यक्ष पद पूजा राठौड़ सरपंच पचपदरा, मोहनलाल सरपंच सूरसिंह का ढाणा का निर्विरोध चयन किया गया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष ईश्वरसिंह ने कहा कि सरपंचों की भावना के अनुरूप सभी के हितों का ध्यान रखते हुए कार्य करेंगे। सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया में राज.ग्राम विकास अधिकारी संघ बालोतरा के अध्यक्ष किशोरकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मधुकर परिहार एवं प्रवक्ता रतन सोनी शामिल रहे।

जसोल में सरपंच ईश्वरसिंह चौहान के अध्यक्ष बनने पर माजीसा मार्किट व्यापारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मोहनलाल प्रजापत, पारसमल सोलंकी, रणछोड़ माली, विनोद अवस्थी, सुनील खंडेलवाल, ओमप्रकाश परमार, पुखराज लखारा, सांवल बंजारा, फूलाराम राईका, श्रवण सोलंकी, जीवराज सिंह रावणा, दिनेश राजपुरोहित, मूलचंद जोशी, गणपत सोनी, मुकेश बालोदिया, कमल लौहार मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today