Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शुक्रवार, 29 मई 2020

भरतपुर: दिल्ली से आए 3 नए रोगी


भरतपुर: दिल्ली से आए 3 नए रोगी

भरतपुर : जिले में प्रवासी लोगों के आने के साथ कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को तीन नए संक्रमित लोग निकले हैं जो दिल्ली से आए थे। अब जिले में कोरा पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 165 तक पहुंच चुकी है जिनमें प्रवासी 34 लोग पॉजिटिव शामिल हैं। दिल्ली निवासी 51 वर्षीय एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ ससुराल लौटा था। उसे पूरे परिवार समेत आरबीएम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। यहीं पर उनकी कोरोना जांच की सैंपलिंग में उसका सैंपल बुधवार रात पॉजिटिव निकला और बाकी गुरुवार सुबह उसकी पत्नी, पुत्र और भतीजे का सैंपल पॉजिटिव निकला है। इन सभी को अस्पताल के कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया गया है। इधर, सीएमएचओ डॉक्टर कप्तान सिंह ने जिला कलेक्टर नथमल डिडेल के निर्देश पर दिल्ली से लौटे पॉजिटिव व्यक्ति द्वारा संग आए परिजनों की जानकारी छिपाने की कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।