Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

मंगलवार, 11 अगस्त 2020

भारतीय जैन संघटना की ओर से मंगलवार को महारानी गर्ल्स स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।


भारतीय जैन संघटना की ओर से मंगलवार को महारानी गर्ल्स स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

बूंदी. यहां संगठन की ओर से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के अतिथि समग्र शिक्षा अभियान के सहायक निदेशक सतीश जोशी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) ओम गोस्वामी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (शैक्षिक प्रकोष्ठ) चंद प्रकाश राठौड़ थे। शुरुआत संघटना के अध्यक्ष महेश पाटोदी ने पौधा लगाकर किया। इसके बाद अतिथियों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इसके बाद सभी ने पौधों की देखरेख का संकल्प लिया। यहां कार्यक्रम में संगठन के सदस्य महेंद्र जैन के जन्मदिन पर भी उन्होंने पौधे लगाए। इस दौरान संघटना के  सचिव आदित्य भंडारी, महिला अध्यक्ष अनीता हरसोरा, महेंद्र जैन, पदम कासलीवाल, प्रदीप हरसोरा,महेश जैन आदि लोग मौजूद थे। प्रधानाचार्य कनक शर्मा व भूपेंद्र शर्मा ने आभार जताया।