Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शनिवार, 22 अगस्त 2020

उमस ने निकाला पसीना, अब आज-कल बारिश की संभावना

शहर में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से एक मजबूत कम दबाव का क्षेत्र मध्यप्रदेश की ओर बढ़ गया है, जिसका असर राजस्थान के कुछ हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा। इसी के चलते जोधपुर जिले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बारिश भी हुई।

इससे अगले दो दिनों में जोधपुर में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शुक्रवार से रविवार के बीच लगातार बारिश की संभावनाएं बनेंगी। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गुरुवार को उड़ीसा और झारखंड के बार्डर पर था। शुक्रवार को यह मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ गया।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार यह शनिवार या रविवार को राजस्थान में प्रवेश करेगा, जिसे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश की पूरी संभावना है। शुक्रवार को शहर में अलसुबह ही बादलों की आवाजाही कम थी। शहर का न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 27.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

दिन निकलने के साथ बादलों की आवाजाही जारी थी, लेकिन जिले के कुछ हिस्सों को छोड़ कहीं बारिश नहीं हुई, शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम तापमान 3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 36 पर पहुंच गया। दिनभर में कुल 0.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today