Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

बुधवार, 19 अगस्त 2020

निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन

ऑल इंडिया रेलवे मैंस फैडरेशन एवं नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के आह्वान पर रेल बचाओ-देश बचाओ अभियान की कड़ी के रूप में मंगलवार को दोपहर को भोजन अवकाश में डीआरएम दफ्तर में प्रदर्शन किया। यूनियन के मंडल मंत्री अरुण गुप्ता के नेतृत्व में डीआरएम ऑफिस के प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य पोर्च तक रैली निकाली गई। पोर्च में विरोध सभा आयोजित की गई। विरोध सभा को अध्यक्ष कॉमरेड मोहन चेलानी, एलएन मीना सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। प्रदर्शन में विपुल सक्सेना, राजीव सैन, राकेश लाल, सारिका जैन, विजय लोढ़ा, महेश परमार, गौरव मौजूद थे।

एलआईसी आईपीओ के खिलाफ किया प्रदर्शन

भारत सरकार द्वारा एलआईसी के आईपीओ जारी कर इसे शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने के फैसले एवं सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण के विरोध में ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को बीमा कर्मियों ने भोजनावकाश के दौरान हाथों में स्लोगन लेकर प्रदर्शन किया। अजमेर मंडल की 20 शाखाओं में भी जोरदार प्रदर्शन कर आम जनता को इससे अवगत कराया। इस अ‌वसर पर मंडल सचिव सुनीत पुट्‌टी, वीरेन्द्र यादव, मोहन सतवानी, प्रदीप कृपलानी, उमेश माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today