Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

आरबीएम में शुरू की कोविड-19 हेल्प डेस्क अब मोबाइल पर भी ले सकेंगे सभी जानकारी

भरतपुर| कोविड कोे लेकर आरबीएम अस्पताल में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। साथ ही आमजन को कोरोना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी हो तथा कोरोना से बचाव, उपचार एवं अन्य कोई भ्रम या समस्या न हो, इसके लिए मरीज व आमजन को आरबीएम चिकित्सालय में शाम 6 से 7 बजे तक मोबाइल फोन से कन्सलटेशन उपलब्ध कराई जा रही है।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों एवं उनके परिजनों को कोविड की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो एवं उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए आरबीएम अस्पताल में कोविड हैल्प डेस्क स्थापित की गई है। ये हैल्प डेस्क 24 घंटे कार्य करेगी। जिस पर किसी भी समय भर्ती मरीज की जानकारी ली जा सकेगी। कोई भी मरीज एवं उनके परिजन हेल्प डेस्क के दूरभाष नम्बर 7427862648 पर फोन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

शाम 6 से 7 बजे तक फोन से लें परामर्श
जिले में कोविड मरीजों एवं आमजन को कोरोना से संबंधित जानकारी, उपचार, बचाव एवं अन्य समस्या समाधान के लिए आरबीएम चिकित्सालय में शाम 6 से 7 बजे तक मोबाइल फोन से कन्सलटेशन उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें डाॅ. प्रभुत्व गोयल 9785927567, डाॅ. कैलाश शर्मा 9672300362, डाॅ. सुरेश पाल 7976331177 पर चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे व मरीजों को कोविड से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे। कोई भी आमजन फोन कर कोरोना से संबंधित अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today