Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

बुधवार, 16 सितंबर 2020

यूडी टैक्स के दस करोड़ रुपए 30 तक नहीं वसूले तो कार्रवाई तय

नगर निगम के अधिकारियों ने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए राजस्व विभाग को मौजूदा जोन के आधार पर दस करोड़ रुपए वसूल करने का टारगेट दिया है। जोन में कार्यरत राजस्व अधिकारियों को यह राशि 30 सितंबर तक वसूलनी होगी। अगर अफसर वसूली में लापरवाही करेंगे तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। ग्रेटर निगम व हैरिटेज निगम के सीईओ के आदेशों के बाद जोन में लगे सभी अधिकारी पशोपेश में पड़ गए हैं।

प्रत्येक राजस्व अधिकारी को 40 लाख रुपए यूडी टैक्स वसूली का टारगेट दिया गया है जबकि निगम ने एक निजी कंपनी को वसूली का टेंडर दे दिया है। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी इस वित्तीय वर्ष में पिछले छह माह में केवल 17 करोड़ रुपए की वसूली कर पाए हैं।


ऐसे में अब सवाल यह है कि निगम के अधिकारी 15 दिन में बकायादारों से यूडी टैक्स की वसूली कैसे करेंगे? दोनों निगम के अफसरों ने इस मामले में सांगानेर, मानसरोवर, सिविल लाइन, मोतीडूंगरी, विद्याधर नगर, हवामहल ईस्ट व हवामहल वेस्ट और आमेर जोन में कार्यरत राजस्व अधिकारियों के साथ मीटिंग की है।

दरअसल नगर निगम के खजाने में इन दिनों करीब डेढ़ करोड़ रुपए ही है। ऐसे में विकास कार्य प्रभावित होने के साथ में अब अफसर-कर्मचारियों के वेतन पर भी फर्क पड़ेगा। इसलिए निगम ने अफसरों को यूडी टैक्स वसूली का टारगेट दिया है। नगर निगम के सीईओ दिनेश यादव का कहना है कि यूडी टैक्स वसूल में अगर लापरवाही करेंगे तो कार्रवाई भी करेंगे। पहले भी कई अफसरों को नोटिस दिया जा चुका है। वसूली करने से निगम को फायदा होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today