Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

श्याम मंदिर कमेटी के खाते से क्लोन चेक बनाकर ठगी के आरोपी को भेजा जेल

श्री श्याम मंदिर कमेटी के स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक खाते से दो क्लोनिंग चेक तैयार कर 19 लाख 88 हजार पांच सौ रुपए ठगी करने के आरोपी मोहम्मद शदाब अनवर शेख को 5 दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने पर मंगलवार को वीसी द्वारा न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायाधीश ने उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए। रींगस डीवाईएसपी बनवारीलाल धायल ने बताया कि आरोपी से अनेक जानकारी जुटाई गई है जिसके आधार पर पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है। मोहम्मद शदाब, अनवर शेख से पूछताछ में सामने आया कि धार्मिक ट्रस्टों के खातों को ही निशाना बनाना प्रमुख काम था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today