Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

सोमवार, 19 अक्टूबर 2020

जिला कानूनगो संघ के गुरमीत बुट्टर अध्यक्ष, रेवाशंकर संगठन मंत्री चुने गए

जिला कानूनगो संघ की नई कार्यकारिणी के लिए रविवार काे जिला मुख्यालय पर चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री और पर्यवेक्षक सतपाल सिंह नायब तहसीलदार मुकलावा के निर्देशन में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह बुट्टर, जिला मंत्री रिपुदमन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेबी बिश्नोई, उपाध्यक्ष दयाराम भाकर, कोषाध्यक्ष सुरेंद्रपाल, संगठन मंत्री रेवाशंकर, सलाहकार मंत्री रामकुमार व कृष्णकुमार, सत्यनारायण, प्रेमराज साईं, प्रेमकुमार, तेनसिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

मौके पर कानूनगो संघ के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सहारण, पटवार संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव व जिले के समस्त कानूनगो और भू अभिलेख निरीक्षक उपस्थित थे। नई कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष चुने गए गुरमीतसिंह बुट्टर ने कहा कि वे कानूनगाे व भू अभिलेख निरीक्षकाें की समस्याअाें के समाधान काे संगठन के सहयाेग से हल करवाने का प्रयास करेंगे। संगठन की अाेर से जिला मुख्यालय पर संगठन के कार्यालय की जगह अावंटन के लिए कलेक्टर महावीर प्रसाद वर्मा काे मंगलवार काे ज्ञापन दिया जाएगा। इस दाैरान संगठन मंत्री रेवाशंकर ने संगठन की मजबूती के लिए जल्द से जल्द जिला सम्मेलन किए जाने की बात रखी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gurmeet Buttar of District Kanungo Association elected Rewashankar Organization Minister