Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शनिवार, 7 नवंबर 2020

शहर से रोजाना निकल रहा है 12 टन कचरा, लेकिन निस्तारण मशीन नहीं हुई चालू

दीपावली के पर्व को लेकर इन दिनो शहर में घरो में सफाई कार्य जोरो पर है । रोजाना शहर में से 12 टन कचरा निकल रहा है। लेकिन इस कचरे के निस्तारण के लिए 4 माह पूर्व यहां आई मशीन को अभी भी चालू होने का इंतजार है। दीपावली पर्व नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई का कार्य चालू हो जाता है। अब दीपावली 8 दिन दूर है ऐसे में घरों में सफाई कार्य जोरों पर चल रहा है ।

इससे कचरा भी अधिक निकल रहा है। नगर पालिका द्वारा घर घर कचरा संग्रहण करने के लिए 15 से अधिक वाहन लगा रखे हैं। ये वाहन इन दिनों कचरे से भरे हुए नजर आ रहे हैं । पालिका द्वारा कचरे को १यालावास बिजली पावर स्टेशन के पास एकत्रित किया जा रहा है। इन दिनों यहां कचरे की ढेर लग गए हैं। इसके निस्तारण के लिए पालिका द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है।
दीपावली पर्व नजदीक आते ही करीब 4 टन कचरा बढ़ चुका है। नॉर्मल दिनों में शहर से नगरपालिका के बाहर करीब 8 टन कचरा रोजाना संग्रह करते थे। लेकिन दीपावली पर्व नजदीक आते कचरे की मात्रा 12 टन पर पहुंच चुकी है। नगर पालिका द्वारा 4 माह पहले कचरे की निस्तारण के लिए मशीन मंगवाई गई थी। जिसे फायर स्टेशन पर खड़ा कर दिया। लेकिन इस मशीन को आज तक भी चालू नहीं किया। ऐसे में लंबे समय से कचरे का निस्तारण नहीं होने से शहर के भांडेडा रोड, श्यालावास पंप हाउस के पास कचरे के ढेर लग गए हैं।
कचरा निस्तारण के लिए मशीन आ गई है। इसे जल्दी ही चालू किया जाएगा।
अशोक धवन, एसआई, नगरपालिका बांदीकुई



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
12 tons of garbage is being released from the city every day, but the disposal machine is not operational