Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

रविवार, 15 नवंबर 2020

अलवर में अच्छे भावों से किसानों के घर दिवाली की खुशी, एक बीघा में 3 लाख रुपए तक प्याज की पैदावार

एक बार फिर से गाजर और प्याज ने हजारों किसानों को लखपति बना दिया है। एक बीघा प्याज के खेत में करीब 2 से 3 लाख रुपए तक प्याज की बिक्री हुई है। वहीं एक बीघा खेत में गाजर की भी डेढ़ से दो लाख रुपए तक पैदावार हुई है।

अलवर जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेशभर के प्याज व गाजर पैदा करने वाले किसानों को अच्छे भाव मिले हैं। खासकर जिनकी अगेती खेती रही है। ऐसे में किसानों को उम्मीद से ज्यादा बाजार में भाव मिला, लेकिन जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आती गई वैसे-वैसे भाव कम होते गए। इस बार भी अलवर जिले में प्याज की अगेती खेती ने किसानों की झोली भरी है।

प्याज बिका 70 रुपए किलो तक: अलवर जिले में प्याज 70 रुपए किलो तक बिकी है, लेकिन अब भाव 30-40 रुपए प्रति किलो आ गए। इस तरह एक बीघा में किसानों को एक बीघा में तीन लाख तक की उपज हुई है।

गाजर बिकी 50 किलो तक: इसी तरह दीपावली से करीब एक महीने पहले तक किसानों की गाजर भी शुरुआत में 50 रुपए किलो भाव से मंडी में बिकी। गाजर की पैदावार काफी ज्यादा होती है। हर साल गाजर का भाव 20 से लेकर 30 का किलो होता है। इस बार शुरुआत के भाव 50 को पार गए।

छोटे गन्ने के किसानों का गणित भी सही बैठा: वैसे तो गन्ना उत्तर प्रदेश की प्रमुख फसल है, लेकिन दीपावली के अवसर पर गन्ने से पूजन होता है। इस कारण गन्ना बोने वाले छोटे किसानों ने भी अच्छा पैसा कमाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अलवर। जिले में इस बार प्याज की फसल से किसानों की अच्छी आय हुई है।