Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

गुरुवार, 5 नवंबर 2020

6 विशेष योगों में सौभाग्यवतियों ने मनाया करवा चौथ, चंद्रमा को अर्घ्य देकर खोला व्रत

सुखी गृहस्थ जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए सौभाग्यवतियों ने बुधवार को छह विशेष योगों में करवा चौथ का महापर्व मनाया। करवा चौथ पर विशेष रूप से सर्वार्थसिद्धि योग के साथ ही शिवयोग, बुधादित्य योग, सप्तकीर्ति, महादीर्घायु और सौख्य योग भी रहा।

कोविड-19 के चलते महिलाओं ने अपने-अपने घरों में एक-दो या तीन-चार महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजन किया। जो पति-पत्नी एक साथ एक शहर में नहीं थे उन्होंने वर्चुअल करवा चौथ मनाई। सोलह श्रृंगार कर सजी-धजी। दिन में चौथ माता व गणेश जी की चौकी सजाई। चौथ माता, गणेश जी और करवे की पूजा की।

विशेष रूप से कुंवारी युवतियों ने अच्छे वर की कामना में भगवान गणेश जी को दूर्वा और गुड चढ़ाकर पूजन किया। गणेश जी और चौथ माता की कहानी सुनी। सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। शाम को माता की ज्योत ली।

चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा का पूजन कर अर्घ्य दिया। इसके बाद व्रत खोला। उद्यापन करने वाली महिलाओं ने 13 महिलाओं के घरों पर जाकर पत्तल परोसे और उपहार भेंट किए। कामायनी ने बताया कि इस महामारी के चलते उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से गूगल मीट के ज़रिये पति अजय से बात करके करवा चौथ का व्रत खोला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पति की दीर्घायु के लिए रखा व्रत