Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

मंगलवार, 10 नवंबर 2020

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में भाजयुमो श्याम नगर मंडल का प्रदर्शन

महाराष्ट्र पुलिस की ओर से टीवी चैनल के पत्रकार अर्नब गोस्वामी को पुराने आत्महत्या मामले में घर मे घुसकर गिरफ्तार करने के विरोध में सोमवार को भाजयुमो श्याम नगर मंडल ने प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में जनपथ चौराहा पर विरोध-प्रदर्शन किया। हिमांशु शर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने हमला अर्णब गोस्वामी पर न करके संविधान के चौथे स्तंभ पर किया है।

प्रदर्शन में बीजेपी ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, पूर्व पार्षद भवानी सिंह, श्याम नगर मंडल महामंत्री मुरारी लाल, श्याम नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह शेखावत, मुरारी लाल शर्मा, सुरेंद्र सिंह पूरवंशी, भरत सिंह चांदावस, भागचंद जैन, सोमेश शर्मा, गणेश चौधरी, राहुल सोनवाल, नितेन्द्र सिंह, विक्रम चौधरी एवं भाजयुमो श्याम नगर मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJYM Shyam Nagar Mandal protest against the arrest of Arnab Goswami