Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

रविवार, 29 नवंबर 2020

प्रधानाचार्य भवानी सिंह आशिया के सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई


प्रधानाचार्य भवानी सिंह आशिया के सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

जोधपुर/फलोदी.राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी के प्रधानाचार्य भवानी सिंह आशिया 36 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर कोविड-19 के निर्देशों की अनुपालना करते हुए लघु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी श्रीमान् यशपाल आहुजा ने कहा कि प्रधानाचार्य भवानी सिंह आशिया का फलोदी प्रशासन को सदैव पूर्ण सहयोग रहा। इनका सेवाकाल शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा याद किया जायेगा। अभी कोरोना काल में जीवन बचाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिये।इस अवसर पर राउमावि लटियालपुरा के प्रधानाचार्य भीखमचन्द सोनी ने कहा कि भवानी सिंह जी की विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और साथियों के साथ समन्वय की भावना के साथ कार्य करने की शैली अनुकरणीय है। राउमावि आमला के प्रधानाचार्य किशोर कुमार बोहरा ने कहा कि सादगी और सरलता का पर्याय भवानी सिंह जी का व्यक्तित्व हमारे लिए प्रेरणादायक रहेगा। स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालय फलोदी के प्रधानाचार्य महीपाल सिंह सारण, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार व्यास, प्रधानाचार्य अशोक विश्नोई, भीखमचन्द सुथार, आदि ने भी सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य देवेन्द्र थानवी, बद्रीनारायण विश्नोई, व्याख्याता घेवरराम, मनोज, अजय कुमार, हंसराज, ईश्वर सिंह , उषा पुरोहित, मीना जोशी, बंशीलाल प्रजापत, करदम बोहरा, किरण रंगा, ज्योति शर्मा, भरतसिंह, नन्दकिशोर व्यास,राधेश्याम, सरोज व्यास,संतोष विश्नोई, राजेश तंवर, कैलाश थानवी, सुखराम विश्नोई, हंसराज बिश्नोई, अश्विनी जोशी, अशोक विश्नोई, अरुण पुरोहित, भरत कुमार दवे, प्रमोद सोनी, पूर्णमल व्यास, मधुबाला बोहरा, सुनीता, नारायण सिंह, पंकज थानवी, धनराज सोनी, विशंभर थानवी, जसुसिंह, रमेश सुथार गजेन्द्र शर्मा, कृष्ण कुमार व्यास, कानाराम बारासा, दावद खाँ आदि उपस्थित थे।