Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

बुधवार, 11 नवंबर 2020

आज नगरपालिका चुनावों को लेकर भाजपा की बैठक, प्रत्याशियों को लेकर होगा मंथन

नगर पालिका चुनाव की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियों को जोर शोर के साथ शुरू कर दी गई। वहीं सोमवार को भाजपा मंडल कार्यकारिणी के गठन किया गया। नवनिर्वाचित मंडल कार्यकारिणी के साथ नगरपालिका चुनाव को बुधवार हिन्दू महासभा भवन बैठक आयोजित होगी। मंडल अध्यक्ष रामकिशोर भूतड़ा ने बताया कि पार्षद प्रत्याशियों के चयन व नगरपालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों के साथ मंथन किया जाएगा।

बैठक में जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा, जिला अध्यक्ष जगराम विश्नोई ,जिला महामंत्री धनराज सोलंकी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष महेंद्र सिंह कच्छावाह ,मंडल अध्यक्ष रामकिशोर भूतड़ा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुलीचंद सोनी के मार्गदर्शन में नगर पालिका के चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।

जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता गण नवनियुक्त पदाधिकारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष,समस्त मोर्चा के अध्यक्ष व समस्त कार्यकारिणी, पूर्व पार्षद,पूर्व पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता बैठक में भाग लेंगे। उक्त जानकारी मंडल महामंत्री आदित्य कच्छावाह ने दी।
बिलाड़ा पालिका चुनाव की बैठक आज
बिलाड़ा | नगरपालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक 11 नवम्बर को 1 बजे आलोक उच्च माध्यमिक विद्यालय हर्ष रोड पर रखी गई है। नगर मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल राठौड़ ने बताया कि बैठक में जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा, जिला अध्यक्ष जगराम विश्नोई, पूर्व मंत्री अर्जुनलाल गर्ग, पूर्व मंत्री मिश्रीलाल चौधरी, जिला महामंत्री धनराज सोलंकी सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगरपालिका वार्ड के दावेदार आदि मौजूद रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today