Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

मंगलवार, 3 नवंबर 2020

सब्जी विक्रेता पर हमला

जानलेवा हमले से एक सब्जी विक्रेता घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार शेरगढ़ निवासी रेंवतराम पुत्र घेवरराम माली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शेरगढ़ कस्बे के बाईपास मेगा हाईवे के निकट हिम्मतपुरा चौराहे पर सब्जी का ठेला लगा रखा है। वह और उनका पुत्र दलाराम वहां सब्जी बेचते हैं।

रविवार रात्रि 8:30 बजे नराराम, गणपतराम पुत्र गोपाराम व सवाईराम पुत्र चनणाराम भील निवासी शेरगढ़ व दो अन्य व्यक्ति ने शराब के पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर सब्जी बिखेरने लगे व गाली गलौज की। रेंवतराम माली के दोनों पुत्र दलाराम व दुर्गेश इन लोगों को समझाने लगे तभी ये लोग पाइप व लोहे की चैन लेकर आए व हमला कर दिया।

सिर में गंभीर चोट आने से उनका पुत्र दलाराम बेहोश होकर गिर गया। उसे मृत समझकर गले में रखे सब्जी के बिक्री के 8 हजार रुपए लेकर भाग गए। दलाराम को शेरगढ़ अस्पताल इलाज के लिए लेकर गए। ज्यादा हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vegetable vendor attacked