Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

रविवार, 29 नवंबर 2020

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधान देवचंद जैन का निधन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधान देवचंद जैन का निधन

डूंगरपुर/झौथरी.कांग्रेस के कद्दावर और वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधान देवचंद जैन का निधन हो गया | निधन का समाचार सुन जिले भर के कांग्रेस खेमे में शोक की लहर छा गई | गैंजी निवासी पूर्व प्रधान देवचंद जैन कांग्रेस के आधार स्तंभ और ग्राम पंचायत , बिच्छिवाडा पंचायत समिति व जिले में सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनैतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों के विकास की धारा को शुरू करने का श्रेय रखने वाला नाम था | गैंजी की आन ,बान ,शान के आधार स्तंभ एवं दिग्गज कांग्रेसी नेता के निधन का समाचार सुनते ही न केवल कांग्रेस खेमे बल्कि क्षेत्रभर मे शोक की लहर छा गई | सर्व समाज की सेवा रुप में हमेशा अग्रणी रहने वाले नेता के निधन पर शोक की लहर छा गई | उनके पुत्र भंवरलाल जैन ने बताया की उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर पेतृक गांव गैजी मे 1 बजे होगा |