Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

बुधवार, 9 दिसंबर 2020

मनुदेव सिनसिनी के प्रयास सफल,किसानों और महिलाओं ने किया भरतपुर बंद

 

मनुदेव सिनसिनी के प्रयास सफल,किसानों और महिलाओं ने किया भरतपुर बंद

भरतपुर.केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आव्हान किया इसी संदर्भ में राष्ट्रीय लोकदल के युवा प्रदेशाध्यक्ष मनुदेव सिनसिनी और किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं तथा किसान संगठनों द्वारा एक ट्रेक्टर रैली कुम्हेर गेट भरतपुर से कलेक्टरेट तक निकाल कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 

पूरे रास्ते आम आदमी और व्यापारियों ने किसानों द्वारा घोषित भारत बंद का समर्थन और अभिनन्दन किया। इस अवसर पर आमजन ने एक सुर में कहा कि पूरा भारत देश कहीं न कहीं किसान और किसानी से जुड़े हुए हैं इसलिये वो ऐसे काले कानून का घोर विरोध करते हैं।इस कानून के आने से किसान और उपभोक्ता दोनों का शोषण बढ़ेगा, कालाबाजारी बढ़ेगी और देश में केवल कुछ कॉर्पोरेट घरानों का राज रह जायेगा।

इस अवसर पर भारतीय किसान पार्टी जिलाध्यक्ष विक्रम चौधरी के साथ सैंकड़ो लोग शामिल हुए और कहा कि उनका संगठन शुरू से ही दिल्ली में किसानों के साथ डेरा डाले हुए है। 

डॉ नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश में राज कर रही सरकार का अहंकार चरम पर है।पिछले तीन महीने से पंजाब का किसान सड़कों पर बैठा था और पिछले 12 दिनों से पूरे देश का किसान सड़कों पर जमा है लेकिन सरकार अपने भोगविलास में व्यस्त है। 

मनुदेव सिनसिनी ने कहा कि वह दिल्ली किसान संगठनों और लोकदल अध्यक्ष से लगातार संपर्क में हैं और उन्हीं के रणनीति के तहत 8 दिसंबर को प्रातः 11 बजे कुम्हेर गेट से कलेक्टरेट तक मुख्य बाजार से होते हुए किसान मार्च निकाल भारत बंद को सफल बनाया गया। भरतपुर के सभी किसान संगठन और किसान हितैषी लोग इस मार्च में शामिल हुए और दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों को संबल प्रदान किया। 

मनुदेव ने बताया कि चौधरी चरण सिंह कहते थे, किसान भारत देश की रीढ़ है। जब तक किसान और ग्रामीण जनता के हित में यह काला कानून वापस नहीं होगा तब तक किसानों का अंदोलन जारी रहेगा।राष्ट्रीय लोकदल उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों की इस आवाज को बुलंद करने हेतु पार्टी के पदाधिकारियों और किसान हितैषी लोगों को आगे आने का आव्हान किया है। 

भीम आर्मी से रामवीर जाटोलिया, पुष्कर सिंह और जितेंद्र सिंह तथा गुरचरण लवली, शाहरुख खान, भारतीय मजदूर संगठन के लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ देश को एकजुट होने की बात कही उन्होंने कहा अगर यह कला कानून वापस नहीं हुआ तो देश का किसान और आम आदमी त्राहि त्राहि कर उठेगा। 

महाराजा सूरजमल सेवा संघ के पुष्पेंद्र अवार, भानु फ़ौजदार,मोहित चाहर , विवेक खेमरा, अमन फौजदार, रवि फौजदार, देवराज जगीना ,अमित चौधरी जयचौली, अनिल डागुर, कार्तिक फौजदार ,सुभाष चौधरी,भूरा,भगतसिंह,राहुल मीणा, लोकेश, धीरज आदि सैंकड़ो जागरूक युवा आंदोलन में शामिल हुए और भरतपुर बंद को सफल बनाया।