Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

दिव्यांग सेवा समिति पाली द्वारा आज विश्व विकलांग दिवस पर दिव्यांग सरक्षण एवं समान अधिकार अधिनियम 2016 को समग्र राष्ट्र भारत मे एक समान लागू करने को मांग को सौपा ज्ञापन...


दिव्यांग सेवा समिति पाली द्वारा आज विश्व विकलांग दिवस पर दिव्यांग सरक्षण एवं समान अधिकार अधिनियम 2016 को समग्र राष्ट्र भारत मे एक समान लागू करने को मांग को सौपा ज्ञापन...

पाली.दिव्यांग सेवा समिति पाली द्वारा आज विश्व विकलांग दिवस पर मुख्य आयुक्त दिव्यागजन, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग भारत सरकार नई दिल्ली के नाम जिला कलेक्टर अंशदीप को ज्ञापन दिया गया। जिसमे मांग की गई है कि दिव्यांग सरक्षण एवं समान अधिकार अधिनियम 2016 को समग्र राष्ट्र भारत मे एक समान लागू करने और सभी राज्य सरकारे और सरकारी गेर सरकारी विभागो द्वारा इसकी  पालन करने को सु निश्चित करने तथा इसके तहत सम्पूर्ण देश मे दिव्यागो के लिए एक समान पेशन, एक समान यात्रा भता, एक समान (80न्) मे छूट, केन्द्र एवं राज्य सरकार के समान पदो पर एक समान वैतन, सरकारी और गेर सरकारी पदो पर एक समान आरक्षण, एवं एक समान समान अवसर उपलब्ध करवाये जाने एवं इस कानुन की पालना सुनिश्चित कर दिव्यागो को सभी जगह भेदभाव रहित समान अवसर दिलवाने की मांग की गई।


 यह भी मांग की गई सभी प्रकार के दिव्यांगों की पेंशन पुरे देश मे एक समान देने का राज्य सरकारो को आदेश दिया जावे जो 3000/- प्रतिमाह एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ दिव्यांगो की पेंशन 4000/- दिये जावे। राज्य सरकारो की पेंशन राशी अलग अलग दर से होने से समग्र राष्ट्र के दिव्यागो के साथ भेदभाव होता है। जब सभी दिव्यागो के लिए कानुन एक समान है तो पेशन मे भेदभाव क्यो ?  इसी प्रकार सभी प्रकार के दिव्याग जनो को मिलने वाली आयकर कटोती (80न्) की राशि बढती हुई आयकर गणना के हिसाब से बढाई जावे। एवं इसमे दिव्याग प्रतिशत की बाध्यता हटाई जावे। न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यागता वालो को आय के हिसाब से 50 प्रतिशत (80न्) कटोती की राशी की जावे। दिव्यांगजनो के क्षैत्र मे कार्यरत पजिकृत स्वयंसेवी सस्थाओ मे न्यूनतम 50 प्रतिशत दिव्याग जनो की भागीदारी सुनिश्चित की जावे जिससे दिव्यांगजनो के अनुभव एवं योग्यता का लाभ उन सस्थाओ और दिव्यागो को समुचित मिल सके। राज्यो मे कार्यरत दिव्याग कर्मचारीयो को केन्द्र के समान यात्रा भता दिया जावे केद्र सरकार एवं राज्य सरकार मे कार्यरत दिव्यागो के लिए अलग अलग  यात्रा भता होने से दिव्याग अधिकार समान अवसर एवं सरक्षण अधिनियम 2016 की पालना नही होती भेदभाव होता है अतः इसकी पालना सुनिश्चित कि जावे। शासकीय भर्ती जल्द से जल्द दिव्यांग जनों के लिए निकाली जाए, एवं दिव्यांगो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार एवं रोजगार उपलब्ध करवाया जाए। सभी प्रकार के चुनाव यथा पार्षद, वार्ड पंच से लेकर ससद तक सभी में दिव्यांग जनों के लिए आरक्षण लागू किया जावे। दिव्याग अभ्यर्थियो को सिविल सेवा (न्च्ैब्) की प्रारम्भिक परीक्षा मे सम्मिलित होने के लिए अनगिनत अवसर उपलब्ध करवाया जावे एवं उसकी दिव्यागता के अनुरूप समान अवसर प्रदान किया जाने की मांग की गई। ज्ञापन की प्रतियां प्रधानमंत्री भारत सरकार, मानव ससाधन विभाग भारत सरकार मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवं आयुक्त विशेष योग्यजन आयोग राजस्थान सरकार को भेजी गई।


 इसके पश्चात दिव्यांग सेवा समिति पाली द्वारा निशुल्क वितरण हेतु मास्क का जिला कलेक्टर अंशदीप द्वारा श्री गणेश कर कलेक्टर ने उपस्थित सभी दिव्यागो को अपने हाथ से मास्क वितरण किये।  इसके बाद समिति सदस्यो द्वारा नेत्रहीन विकास संस्था, हिन्दु सेवा मंडल कृष्ठ आश्रम, बांगड अस्पताल पाली एवं वृद्धाश्रम मे कृष्ठ रोगीयों अस्पताल मे भर्ती मरीजो, वृद्धजनो को मास्क वितरित किये गये। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मुकेश जागलवा, मंत्री घेवरचंद आर्य, उप मंत्री भवानीसिह शेखावत, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन, रोहट ब्लाॅक अध्यक्ष नरपरसिह राजपुरोहित खाण्डी, सोजत ब्लाक अध्यक्ष बुधाराम पन्नूसा कार्यकारिणी सदस्य राजू शर्मा, सम्पतराज पारख, नेमाराम प्रजापत, मोहनसिह गिरादडा, रूपाराम मीणा, कानाराम मालवा, जालमसिह भांवरी, शंकरलाल, बाबुलाल, अर्जुनराम सहित कई दिव्याग जन उपस्थित रहे।