Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

बाइक सवार दम्पत्ति को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में, पति की मौत, पत्नी घायल


बाइक सवार दम्पत्ति को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में, पति की मौत, पत्नी घायल

पाली/सांडेराव.सुमेरपुर से अपनी बाइक पर लौट रहे दम्पत्ति को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, इस हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल है, जिसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार फोरलेन हाइवे साण्डेराव-दुजाना पुलिए पर गुरूवार रात सुमेरपुर से साण्डेराव की और एक बाइक पर आ रहे दम्पति की बाइक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पाली रेफर किया गया है। 

अज्ञात वाहन ने लिया चपेट में 

जानकारी के अनुसार खिमेल निवासी प्रेम सिंह पुत्र बाबु सिंह रावणा राजपूत अपनी पत्नी के बाइक पर सुमेरपुर गए थे। वापस बाइक पर लौटते वक्त रात करीब 8 बजे साण्डेराव-दुजाना फोरलेन हाइवे पुलिए के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में यह दम्पति बाइक सहित पुलिए से नीचे गिर गए। हादसे में बाइक चालक पति प्रेम सिंह पुत्र बाबू सिंह रावणा राजपूत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। 

पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल 

घटना की सूचना मिलने पर साण्डेराव थानाधिकारी धोलाराम परिहार मय पुलिस दल के मौके पर पहुंचे और घायल महिला को साण्डेराव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत चिंता जनक होने पर उसे पाली रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।