Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शुक्रवार, 1 जनवरी 2021

पीनलगढ़ दादू मठ में हुई डकैती में लाखों का सामान बरामद मामले में 8 गिरफ्तार..


पीनलगढ़ दादू मठ में हुई डकैती में लाखों का सामान बरामद मामले में 8 गिरफ्तार..

टोंक,मालपुरा के पीनलगढ़ दादू मठ में हुई डकैती का जहाँ टोंक पुलिस ने आठ घण्टे में पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था तो वही पुलिस ने डकैती में शामिल 4 ओर आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से 50 लाख से भी ज्यादा का लूट का सामान बरामद किया। फिलहाल टोंक पुलिस ने डकैती के पूरे मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मालपुरा थाना क्षेत्र में 25 दिसम्बर 2020 की रात्रि को कार सवार बदमाशों ने पीनलगढ़ दादू मठ में संतो को बंधक बनाकर व संतो के साथ मारपीट कर चांदी के थाल, अगुठिया,सोने की चेन व हजारों की नकदी सहित मोबाईल,अल्टो कार को लूट कर ले गए थे। लूट की सूचना पर मालपुरा थाना पुलिस व मालपुरा डिप्टी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ मोके पर पहुंचे और संतो से लूट की जानकारी ली। लूट की घटना के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए टोंक जिले में पुलिस की नाकेबंदी भी हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए टोंक पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने बदमाशों को पकड़ने के लिए एक स्पेशल पुलिस टीम गठित की। स्पेशल पुलिस टीम ने सरगमी तलाश करते हुए डकैती के पूरे मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 50 लाख रुपए से भी ज्यादा का सामान बरामद किया। टोंक पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने बताया की आरोपियों ने गढ़ाधन निकालने के लिए डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। अब डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी टोंक पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने डकैती की वारदात में शामिल आठ आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर लिया। और अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है।