Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

बुधवार, 31 मार्च 2021

Horoscope Today 31 March 2021 तुला, मकर, कुंभ वालों के बनेंगे सभी काम, जानें आपको क्या सौगात देंगे गणेशजी

जयपुर. 31 मार्च 2021 को बुधवार है यानि गणेश पूजन का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज एक अशुभ योग और एक शुभ योग बन रहा है। तुला, मकर और कुंभ राशिवालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

मेष राशि- आज कोई सपना साकार हो सकता है। ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में उचित परिणाम मिल सकते हैं।
वित्त— आर्थिक रूप से कोई भी परेशानी होने पर अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें. इससे आपको उचित रास्ता मिलेगा।
करियर- आपको अपने कार्यों के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। प्राइवेट नौकरी में किसी प्रोजेक्ट पर उचित सफलता मिलेगी। इस समय जो भी वेतन मिले, उस पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत हासिल कर लें।
दांपत्य व प्रेम— युवा वर्ग नए प्रेम प्रसंग में पड़ सकते हैं। लव या लाइफ पार्टनर से उचित सामंजस्य बना रहेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार को प्राथमिकता देंगे जोकि खुशी भरा माहौल बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- आत्मविश्वास और मनोबल में कमीं से सेहत में भी कमी महसूस होगी। ध्यान और मेडिटेशन करना इसका उचित इलाज है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2

वृष राशि- इस समय दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा खुद पर विश्वास रखें। भविष्य संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लेने का दिन है।
वित्त— आर्थिक मामलों में उचित सफलता मिलेगी। कहीं से रुके हुए या उधार दिये हुए पैसे की वापसी संभव है। दिखावे की प्रवृत्ति के कारण बिना सोचे-समझे फिजूलखर्ची ना करें।
करियर— बिजनेस में जिस कार्य को लेकर काफी समय से प्रयासरत थे, उसमें किसी प्रकार का व्यवधान आ सकता है। फोन तथा सोशल मीडिया से अपना काम निकाल सकते हैं। कारोबार संबंधी कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कार्य की गति धीमी हो सकती है। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी निगरानी में ही करवाएं।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट के कारण कोई नुकसान होने की आशंका है। अविवाहितों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- भरपूर ऊर्जा बनी रहेगी। आपकी सकारात्मक सोच शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 4

मिथुन राशि- आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। आज मनोरंजन में कुछ समय व्यतीत होगा। आप स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे।
वित्त— आज घर अथवा वाहन संबंधी किसी भी खरीदारी के लिए समय उचित नहीं है।
करियर- व्यवसायिक कार्य समय अनुसार पूर्ण होते जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के काम में कोई व्यवधान आ सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक भी सकता है। इसकी वजह से बहुत अधिक तनाव की स्थिति रहेगी।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर से आपसी संबंध मधुरता से परिपूर्ण रहेंगे। जीवनसाथी का आपके प्रति सकारात्मक रवैया आपके मनोबल को मजबूत रखेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और तनाव परेशान कर सकते हैं। व्यायाम या योग को अपनी दिनचर्या में बनाए रखें।
शुभ रंग- क्रीम
शुभ अंक- 1

कर्क राशि- भाई बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। अपना कोई भी काम घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह से शुरू करें, सफलता निश्चित है।
वित्त— आर्थिक परेशानी की वजह से आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।
करियर- नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब बदलने की कोशिश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में कोई उत्तम डील होने की संभावना है। बिजनेस में समय से जल्दी उपलब्धि हासिल करने की चेष्टा ना करें। अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं।
दांपत्य व प्रेम— लव या लाइफ पार्टनर से कोई शुभ समाचार मिलने से वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- सिरदर्द की समस्या दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर सकती है। ज्यादा तला-भुना खाना खाने से परहेज करें।
शुभ रंग- जामुनी
शुभ अंक- 4

सिंह राशि- किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। अपने सपने और आकांक्षाओं के लिए प्रयत्न करने और योजना बनाने का समय है। परंतु किसी पर अधिक भरोसा करना नुकसान का कारण बन सकता है।
वित्त— रुपए-पैसे के मामले में किसी पर विश्वास ना करें। पैसों के मामले में बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें।
करियर— इस समय व्यवसाय के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। कर्मचारी तथा सहयोगियों का भी कार्य को बढ़ाने में भरपूर प्रयास रहेगा। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनेगा।
दांपत्य व प्रेम- प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लाइफ पार्टनर से संबंध भावनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होंगे। कोई पारिवारिक विवाद सुलझने से घर में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। एक्सीडेंट की आशंका है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 5

कन्या राशि- भविष्य संबंधी योजनाओं के लिए चिंतन करना अनुकूल रहेगा। समय आराम और शांति देने के लिए तत्पर है। अपनी आंतरिक शक्तियों को दोबारा समेटने में ध्यान दें।
वित्त— घर में किसी आर्थिक समस्या को लेकर तनाव रह सकता है। समस्या को सुलझाते समय गुस्से पर नियंत्रण रखें और शांत चित्त होकर समाधान निकालें।
करियर- संभव हो तो आज व्यवसाय संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इस समय कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लेन-देन और रुपए-पैसे संबंधी मामले में आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। प्राइवेट जॉब में विरोधियों की गतिविधियों से आपको कोई भी नुकसान नहीं होगा।
दांपत्य व प्रेम— जीवनसाथी के सहयोग से कोई पारिवारिक गलतफहमी दूर होगी। प्रेम प्रसंगों के प्रति ज्यादा भावुक होना उचित नहीं है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी मौसमी बीमारी रह सकती हैं। दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक- 5

तुला राशि- समाज और परिवार में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। रुके हुए किसी कार्य को पूरा करने के लिए किसी से विचार-विमर्श अवश्य करें। किसी पारिवारिक मुद्दे से संबंधित हल मिलने से राहत मिलेगी।
वित्त- इस समय आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता बनी रहेगी। कोई भवन निर्माण संबंधी कार्य रुक सकता है।
करियर— व्यवसाय से संबंधित कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। इस समय की गई मेहनत के परिणाम अनुकूल होंगे। कोई डील कैंसिल होने से मन व्यथित रह सकता है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पार्टनर का सहयोग व्यवसाय को उत्तम बनाकर रखेगा।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर या पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। किसी प्रेम प्रसंग के उजागर होने से घर में तनावपूर्ण वातावरण रह सकता है।
स्वास्थ्य- पैर दर्द की समस्या बढ़ सकती है। उचित व्यायाम कर इलाज लें।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि- रुके हुए काम सरलता व सुगमता से पूरे होते जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी. यह आपके अंदर जोश और ऊर्जा का संचार करेंगी।
वित्त— घर में अगर मरम्मत आदि की कोई योजना बन रही है तो उसे स्थगित रखना ही आर्थिक रूप से उचित रहेगा।
करियर- इस समय अपने व्यवसाय संबंधी कार्य प्रणाली में बदलाव का प्रयास करें। व्यवसाय संबंधी छोटी से छोटी बात पर भी बारीकी से ध्यान देने की जरूरत है। बीमा और कंसलटेंसी जैसे व्यवसाय में उचित उपलब्धियां हासिल होगी।
दांपत्य व प्रेम— लव लाइफ में पिछले कुछ समय से चल रही चिंता दूर होगी। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी सुखद सूचना मिलने से उल्लास का वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- इस समय जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। कोई चोट लगने या दुर्घटना जैसी स्थिति बन रही है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 8

धनु राशि- उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुनने और हल निकालने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें, अवश्य ही सफलता मिलेगी।
वित्त— फाइनेंस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैसलों के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे।
करियर— व्यवसाय में कुछ समस्याओं का समाधान पाने में परेशानी महसूस होगी। नौकरी पैसा लोग अपने कार्यों को बहुत ध्यान से करें. छोटी सी गलती की वजह से दोबारा मेहनत करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपकी भावुकता और उदारता का कोई अन्य फायदा उठा सकता है।
स्वास्थ्य— लवमेट और जीवनसाथी का सहयोग मुश्किल समय में आपके मनोबल को गिरने नहीं देगा। नए प्रेम प्रसंग बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- श्वांस संबंधी किसी भी दिक्कत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 8

मकर राशि- युवाओं को किसी प्रतियोगी परीक्षा में मनोनुकूल परिणाम मिल सकता है। पुराने मित्रों से भेंट मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। अपने अहम को काबू में रखें।
वित्त— आज धन संबंधी लाभदायक स्थितियां बनी हुई है। कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे।
करियर— नौकरीपेशा व्यक्ति अगर स्थानांतरण की इच्छा रखते हैं, तो उसकी भूमिका बनाना आज से ही शुरु कर दें। बिजनेस में दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल हो सकती है। किसी रुकी हुई पेमेंट को आप अपनी युक्ति द्वारा निकालने में सक्षम रहेंगे।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट या जीवन साथी के साथ संबंध खुशनुमा व सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। परिवार में उनका सहयोग व उचित देखभाल की वजह से आप तनाव मुक्त रहेंगे।
स्वास्थ्य- डायबिटिक अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें. अपना चेकअप जरूर करवाएं।
शुभ रंग- जामुनी
शुभ अंक- 1

कुंभ राशि- कोई लाभदायक यात्रा संपन्न हो सकती है। किसी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने पर सफलता मिल सकती है। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष का बना हुआ है।
वित्त— आर्थिक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर लेने की बजाय उन्हें बांटने का प्रयास करें। इससे आप तनाव मुक्त होंगे। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।
करियर— ऑफिस का माहौल सुकून भरा और शांतिपूर्ण बना रहेगा। सहयोगियों का पूरी तरह काम के प्रति समर्पण लाभ के नए मार्ग प्रशस्त करेगा। कार्यक्षेत्र में अपने संपर्क सूत्रों को ज्यादा मजबूत करें। पब्लिक रिलेशन आपके लिए काम के नए सोर्स बना सकते हैं।
दांपत्य व प्रेम— युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में परिणित होगी। लवमेट या पति-पत्नी में कुछ भावनात्मक दूरियां आ सकतीं हैं। एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन अपनी दिनचर्या के प्रति पूर्ण सजग रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 3

मीन राशि- कुछ समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। यह समय आराम की बजाय काम करने का है। अनिर्णय की स्थिति में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह अवश्य लें।
वित्त— आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। फाइनेंस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैसले लाभदायक रहेंगे।
करियर— इस समय प्राइवेट जॉब में क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखना आपको अपने कार्यों के प्रति फोकस करेगा। व्यवसाय में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपके द्वारा किए गए कार्य का लाभ कोई और ले सकता है। इसलिए अपनी योजना व गतिविधियों को गुप्त ही रखें, तो उचित रहेगा।
दांपत्य व प्रेम— प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेगी। लव पार्टनर या पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- आपके स्वास्थ्य में सुधार आने से अपने अंदर भरपूर ऊर्जा महसूस करेंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4



source https://www.patrika.com/jaipur-news/aaj-ka-rashifal-31-march-2021-today-horoscope-31-march-2021-6771497/