Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

मंगलवार, 30 मार्च 2021

Love Horoscope Today 30 March 2021 दांपत्य या प्रेम सुख के लिए मंगलदेव को ऐसे करें प्रसन्न

जयपुर. 30 मार्च 2021 को मंगलवार है यानि मंगलदेव और हनुमानजी का दिन है। दांपत्य और प्रेम सुख के लिए कुंडली में मंगल की अच्छी स्थिति अनिवार्य होती है। यदि विवाह में देरी हो रही है, दांपत्य जीवन में कलह होती है तो आज हनुमानजी की पूजा जरूर करें। इससे मंगलदेव प्रसन्न होते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश शर्मा बताते हैं कि आज तीन शुभ और एक अशुभ योग बन रहे हैं। इनके सम्मिलित प्रभाव से 12 में से 9 राशियों के दांपत्य या प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रह सकता है।

लव राशिफल मेष Love Horoscope Aries जीवनसाथी से संबंधों में कुछ तनाव मिल सकता है लेकिन जैसे जैसे समय आगे बढ़ेगा आपकी मनोदशा बदलेगी। ससुराल पक्ष में किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है।

लव राशिफल वृष Love Horoscope Taurus दांपत्य जीवन में आज जीवनसाथी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन बेहतर होगा। लवमेट को कोई करियर में कोई अहम उपलब्धि हासिल हो सकती है।

लव राशिफल मिथुन Love Horoscope Gemini प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। लाइफ या लव पार्टनर से अच्छे संबंध बनेंगे और प्रेम पूर्वक दिन बिताएंगे।

लव राशिफल कर्क Love Horoscope Cancer अपने जीवनसाथी के साथ बिताना पसंद करेंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहतरीन दिनों में से एक रहेगा। आप जी भर कर प्यार लुटाएंगे और आपका प्रिय भी हर तरह से आपसे खुश रहेगा।

लव राशिफल सिंह Love Horoscope Leo मिले-जुले परिणाम मिलेंगे हालांकि प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से प्यार जताने का मौका मिलेगा। आज अपने प्रिय को कोई उपहार देना चाहिए।

लव राशिफल कन्या Love Horoscope Virgo दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। जीवन साथी आपके काम में सहयोग करेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आप की अपने प्रिय से अनबन हो सकती है प्रिय आपसे नाराज हो सकता है।

लव राशिफल तुला Love Horoscope Libra दांपत्य सुख मिलेगा. पार्टनर के साथ किसी विशेष पूजा पाठ में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अनुकूल है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।

लव राशिफल वृश्चिक Love Horoscope Scorpio लव लाइफ में आज कुछ परेशानी हो सकती है। आपका प्रिय कुछ ज्यादा ही बहसबाजी कर सकता है। दांपत्य जीवन में भी जीवन साथी से अच्छा व्यवहार करें अन्यथा रिश्ता बिगड़ सकता है।

लव राशिफल धनु Love Horoscope Sagittarius प्रेम जीवन में आज कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। दिन बेहतर रहेगा और जीवन साथी का व्यवहार भी संतुलित रहेगा।

लव राशिफल मकर Love Horoscope Capricorn दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक जीवन में संतुष्टि रहेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। पर लव पार्टनर से प्यार बरकरार रहेगा।

लव राशिफल कुंभ Love Horoscope Aquarius प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। प्रेमिका से मुलाकात हो सकती है, उन्हें उपहार दे सकते हैं। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में रोमांस और प्रेम के अवसर आएंगे।

लव राशिफल मीन Love Horoscope Pisces आपके दांपत्य जीवन में कुछ समस्या होगी। लाइफ पार्टनर का मूड खराब रह सकता है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रिय से प्रेम और रोमांस का अवसर मिलेगा।



source https://www.patrika.com/jaipur-news/aaj-ka-love-rashifal-30-march-2021-love-horoscope-30-march-2021-6771291/