भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 2142 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 286407 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3947 पहुंची है।
इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 619 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67188 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 953 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 63401 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2834 एक्टिव केस हैं।
राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 460 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49484 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 628 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 45406 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 3455 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18365 हो गई है। शहर में अब तक 258 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 17102 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1005 केस अब भी एक्टिव हैं।
2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 17270 हो चुकी है। जबकि, 235 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16612 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 423 केस एक्टिव हैं।
3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 6106 हो गई है। इनमें से 116 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5708 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 282 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6052 हो गई है। इनमें से 154 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5596 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 302 केस अब भी एक्टिव हैं।
5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5833 हो गई है। जिले में अब तक 110 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 5189 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 534 एक्टिव केस हैं।
6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5492 हो चुकी है। इनमें से 87 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 4947 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 458 केस अब भी एक्टिव हैं।
7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4436 हो गई है। इनमें से 81 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3930 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 425 केस अब भी एक्टिव हैं।
8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4357 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4238 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 84 केस एक्टिव हैं।
9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4337 हो गई है। इनमें से 59 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4182 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 96 केस एक्टिव हैं।
10- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4040 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3923 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 56 केस अब भी एक्टिव हैं।
source https://www.patrika.com/bhopal-news/mp-corona-update-bhopal-indore-gwalior-jabalpur-corona-positive-and-de-6769430/