जयपुर. 31 मार्च 2021 को चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और दिन बुधवार है। तृतीया तिथि दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। आज श्री गणेश संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि बुधवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और उसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक हर्षण योग रहेगा, उसके बाद वज्र योग शुरू हो जायेगा। आज गणपतिजी की पूजा कीजिए, जरूरतमंदों को दान दीजिए।
चैत्र कृष्ण तृतीया, बुधवार, विक्रम संवत 2077।
राष्ट्रीय मिति चैत्र 10, शक संवत 1943
सौर चैत्र मास प्रविष्टे 18, शब्बान 17, हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु:।
चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 56 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
तृतीया तिथि अपराह्न 02 बजकर 07 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ
स्वाति नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 45 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ।
हर्षण योग प्रातः 09 बजकर 58 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ
विष्टि करण अपराह्न 02 बजकर 07 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ।
दिशाशूल: उत्तर दिशा
आज के व्रत त्योहार – श्री गणेश संकष्टी चतुर्थी व्रत।
सूर्योदय 31 मार्च: सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर
सूर्यास्त 31 मार्च: शाम 06 बजकर 38 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 50 मिनट तक।
अमृत काल मध्यरात्रि 11 बजकर 26 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक रहेगा।
गुलिक काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।
भद्राकाल सुबह 06 बजकर 12 मिनट से दोपहर 02 बजकर 06 मिनट तक।
दिन का चौघड़िया
लाभ – 06:23 बजे से 07:55 बजे तक
अमृत – 07:55 बजे से 09:27 बजे तक
काल (काल वेला) – 09:27 बजे से 10:59 बजे तक
शुभ – 10:59 बजे से 12:31 बजे तक
रोग (वार वेला) – 12:31 बजे से 14:02 बजे तक
उद्बेग – 14:02 बजे से 15:34 बजे तक
चर – 15:34 बजे से 17:06 बजे तक
लाभ – 17:06 बजे से 18:38 बजे तक
रात का चौघड़िया
उद्बेग – 18:38 बजे से 20:06 बजे तक
शुभ – 20:06 बजे से 21:34 बजे तक
अमृत – 21:34 बजे से 23:02 बजे तक
चर – 23:02 बजे से 00:30 बजे तक
रोग – 00:30 बजे से 01:58 बजे तक
काल – 01:58 बजे से 03:26 बजे तक
लाभ (काल रात्रि) – 03:26 बजे से 04:54 बजे तक
उद्बेग – 04:54 बजे से 06:22 बजे तक
source https://www.patrika.com/jaipur-news/aaj-ka-panchang-31-march-2021-today-panchang-31-march-2021-6772635/