
जयपुर. 22 मार्च 2021 का दिन कर्क राशिवालों के लिए बहुत शुभ साबित होगा. टैरो कार्ड्स के अनुसार सोमवार को इस राशिवालों को धन—संपत्ति प्राप्त हो सकती है. टैरो कार्ड रीडर भावना दीक्षित बताती हैं कि टैरो कार्ड्स के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए आज का दिन अच्छा या सामान्य रहेगा.
मेष— घर में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। आज किसी सामाजिक कामकाज में भी आप ज्यादा बिजी हो सकते हैं.
वित्त. पैतृक संपत्ति या रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है. आर्थिक मामलों के लिए सफलतादायक समय है।
कैरियर. बिजनेस में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा. व्यवसाय में पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा. प्राइवेट नौकरी के लिए दिन फायदेमंद साबित होगा।
दांपत्य व प्रेम. लवमेट के साथ मुलाकात हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जाने के लिए समय मिल सकता है.
स्वास्थ्य.आज का दिन स्वास्थ्य के लिए सामान्य है.
आज का भाग्यांक 5 शुभ रंग आसमानी
वृष राशि. परिवार में कोई मतभेद हो सकता है पर माता—पिता का सहयोग मिलेगा। आप आज ज्यादा मेहनत करेंगे.
वित्त. वित्तीय स्थिति यथावत बनी रहेगी. निवेश के मामले में सुधार होगा।
कैरियर. बिजनेस में आज आप कुछ अहम उपलब्धियां हासिल करेंगे। प्राइवेट नौकरी में तरक्की हो सकती है।
दांपत्य व प्रेम. लवमेट या लाइफ पार्टनर के लिए कोई तोहफा खरीदें. इससे संबंध मजबूत होंगे.
स्वास्थ्य. आज स्वास्थ्य संबंधी मामूली परेशानियां रहेंगी। परिजनों का भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
आज का भाग्यांक 3 शुभ रंग लाल
मिथुन राशि. दिन आज अच्छा बीतेगा। अचानक कोई सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वित्त. पारिवारिक संपत्ति प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बन सकती है। ससुराल पक्ष से धन मिलने के योग भी बन रहे हैं।
कैरियर. प्राइवेट जाब वालों को आज उच्चाटन की स्थिति हो सकती है। बिजनेस में सफल रहेंगे।
दांपत्य व प्रेम. लवमेट या लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। नए प्रेम संबंध बनने या विवाह प्रस्ताव मिलने के योग हैं।
स्वास्थ्य- परेशान कर सकता है।
आज का भाग्यांक 2, शुभ रंग सफेद
कर्क राशि. आपको किसी अहम काम में सफलता जरूर मिलेगी। आज परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे।
वित्त. आज आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे, जमीन जायदाद के काम से नकदी आएगी.
कैरियर. बिजनेस में बदलाव के लिए समय उचित है। प्राइवेट नौकरी में पद परिवर्तन या स्थान परिवर्तन हो सकता है।
दांपत्य व प्रेम. लवमेट से कोई भेंट मिल सकती है. लाइफ पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा।
स्वास्थ्य. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
आज का भाग्यांक 7, शुभ रंग हल्का हरा
सिंह राशि. आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी।
वित्त. आज अधिक धन खर्च होने के योग हैं पर आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। कोई डूबी रकम प्राप्त हो सकती है।
कैरियर . नए बिजनेस में पैसा लगाने के लिए समय उत्तम है। ऑफिस में वेतन वृद्धि हो सकती है।
दांपत्य व प्रेम. आज लवमेट के साथ मुलाकात करने के योग बनेगा। लाइफ पार्टनर से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
स्वास्थ्य. स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
आज का भाग्यांक 6, शुभ रंग काला
कन्या राशि. आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सड़क क्रॉस करते आज अधिक सावधानी रखे।
वित्त. आज वित्तीय मामलों में सावधानी बरतने का दिन है, किसी पर भी भरोसा न करे।
कैरियर. बिजनेस में उन्नति होगी। प्राइवेट जाब में पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग हैं।
दांपत्य व प्रेम. लाइफ पार्टनर से रोमांस का वक्त मिलेगा. लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
स्वास्थ्य. आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा
आज का भाग्यांक 2, शुभ रंग बैंगनी
तुला राशि. आज धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा वित्त. जमीन जायदाद संबंधी कार्य के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
कैरियर. प्राइवेट नौकरी में आज टारगेट को पूरा कर सकेंगे। आज नई नौकरी मिल सकती है. बिजनेस के लिए बाहर जाना पड़ सकता है परंतु यह यात्रा लाभ का सबब बन जाएगी।
दांपत्य और प्रेम. लाइफ पार्टनर से आज सहयोग मिलेगा. लवमेट के साथ छोटी यात्रा कर सकते हैं।
स्वास्थ्य. आज पुराने रोगियों को अपना ध्यान रखना होगा।
आज का भाग्यांक 3, शुभ रंग जामनी
वृश्चिक राशि. आज हर तरह से आप सफल रहेंगे। धर्म कर्म से संबंधित काम करेंगे।
वित्त. आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पुराने पैसे या धन-संपत्ति प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।
कैरियर. बिजनेस में आज नए सौदे लाभदायक साबित होंगेे। आज सौंदर्य प्रसाधन से संबंधित व्यापार में खासा फायदा होगा। ऑफिस में काम अधिक रह सकता हैे।
दांपत्य और प्रेम. लाइफ पार्टनर और लवमेट से कोई बढ़िया उपहार मिल सकता है। आप भी कोई चीज भेंट कर सकते हैं।
स्वास्थ्य. आज सेहत संबंधी कोई परेशानी से गुजरना पड़ सकता हैे।
आज का भाग्यांक 4, शुभ रंग सफेद
धनु राशि. आज आपका मन पूजा-पाठ में लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
वित्त. आज आपकी धनहानि हो सकती है। आर्थिक मामलों में अधिक सावधानी की जरूरत है.
कैरियर. बिजनेस में शुभ समाचार की प्राप्ति होने से मन में खुशी रहेगी। प्राइवेट जाब में वेतन वृद्धि होगी।
दांपत्य व प्रेम. प्रेम या विवाह संबंधी प्रस्ताव आ सकते हैं। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ चल रहे गिलेशिकवे दूर होंगे।
स्वास्थ्य. आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
आज का भाग्यांक 5 शुभ रंग नीला
मकर राशि. मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। किसी के अहम काम में आप पूरी मदद करेंगे।
वित्त. धन संबंधी रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। पुश्तैनी धन संपत्ति प्राप्त हो सकती है।
कैरियर. ऑफिस में काम पर फोकस रखें, आलस्य न करें. पुश्तैनी कारोबार में लाभ के योग है।
दांपत्य व प्रेम. लाइफ पार्टनर से लगाव कुछ कम हो सकता है, अविवाहितों का लवमेट से रिश्ता मजबूत होगा।
स्वास्थ्य. पुरानी स्वास्थ्य समस्या के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें।
आज का भाग्यांक 2 शुभ रंग सफेद
कुम्भ राशि. आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान के लिए किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है|
वित्तः आपकी आर्थिक स्थिति आज मजबूत बनी रहेगी पर निवेश करते समय पूरी तरह सतर्क रहें।
कैरियर. ऑफिस में ज्यादा काम मिलने से तनाव की अधिकता रहेगी। बिजनेस में बदलाव या नई पहल कर सकते हैं.
दांपत्य व प्रेम . लवमेट या लाइफ पार्टनर से आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
स्वास्थ्य. स्वास्थ्य आज ठीकठाक होगा।
आज का भाग्यांक 2, शुभ रंग लाल
मीन राशि. संतान की विद्या और प्रेम संबंधी मामलों में कुछ दिक्कत महसूस करेंगे। वैसे आपके लिए आज का दिन फेवरेबल है।
वित्त.आज आर्थिक रूप से कोई महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है । कहीं निवेश भी कर सकते हैं जोकि लाभदायक होगा।
कैरियर. बिजनेस में सुधार आएगा। प्राइवेट नौकरी में आज खासा लाभ मिल सकता है।
दांपत्य व प्रेम. लाइफ पार्टनर से सुख मिलेगा, लवलाइफ में कोई परेशानी हो सकती है।
स्वास्थ्य. आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आ सकती है
आज का भाग्यांक 6 शुभ रंग काला
source https://www.patrika.com/jaipur-news/aaj-ka-tarot-rashifal-22-march-2021-today-tarot-card-22-march-2021-6758780/