Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

सोमवार, 5 अप्रैल 2021

टोंक जिले में 16 अरब की सरसों, चार अरब का चना

टोंक. किसानों की लगातार मांग के बावजूद बीसलपुर बांध से नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया। इसके बावजूद जिले में इस साल फसल अरबों के पार पहुंच रही है। इसका मुख्य कारण माना जा रहा है कि फसल में इस बार किसी प्रकार की बीमारी नहीं लगी। वहीं कीट का प्रकोप भी नहीं रहा। ऐसे में सरसों की सम्भावित आमद करीब 16 अरब रुपए की मानी जा रही है। कृषि विभाग का मानना है कि जिले में इस बार बोई गई सरसों करीब 16 अरब 43 करोड़ रुपए की होगी।

इसका असर इन दिनों कृषि उपज मंडी में आ रही सरसों की आवक को देखकर लगाया जा सकता है। गत वर्ष के मुकाबले सरसों अधिक बिकने के लिए मंडी में आ रही है। आंकड़ों के मुताबिक रबी में सरसों 2 लाख 35 हजार 670 हेक्टेयर बुवाई हुई है। माना जा रहा है कि इससे 3770720 टन सरसों की पैदावार होगी। प्रति हैक्टेयर 15 क्विंटल की सरसों होने पर जिले में 16 अरब 43 करोड़ 79 लाख 82 हजार 500 की सरसों होगी।

इसी प्रकार जिले में गेहूं की 40685 हेक्टेयर में बुवाई हुई है। इसमें प्रति हेक्टेयर 24 क्विंटल गेहूं माना गया है। इससे गेहूं 9 लख 76440 टन में होगा और उसकी लागत करीब एक अरब 92 करोड़ 84 लाख 69 हजार होगी। इसी प्रकार चना 106690 हेक्टेयर में बोया गया है। चना करीब 8 लाख 53520 टन में होगा। मूल्य अधिक होने पर यह 4 अरब 35 करोड़ 29 लाख 52 हजार रुपए के करीब होने की सम्भावना जताई गई है। चना प्रति हैक्टेयर करीब 8 क्विंटल है।

गत वर्ष के मुकाबले अधिक आई सरसों
कृषि उपज मण्डी टोंक में नई सरसों की आवक शुरू हो गई है। मंडी सचिव रत्तीराम गुर्जर ने बताया कि इन दिनों सरसों की कटाई जोरों पर है। गत वर्ष बाजार भाव 3700 रुपए प्रति क्विंटल था, जो इस बार पांच से साढ़े पांच हजार रुपए और समर्थन मूल्य 4650 रुपए प्रति क्विंटल है। वहीं टोंक मण्डी में अब तक दो लाख से अधिक सरसों की बोरियों की आवक हो चुकी है।

सरसों की बुवाई

टोंक तहसील में सरसों की 28890, पीपलू में 34264, निवाई में 31782, उनियारा 32687, देवली में 17947, दूनी में 19383, मालपुरा में 36865 व टोडारासिंह में 33825 हेक्टेयर में बुवाई हुई।

सरसों का उत्पादन
टोंक तहसील में 43046, पीपलू में 51396, निवाई में 46720, उनियारा 48540, देवली में 26961, दूनी में 28590,मालपुरा में 53823 व टोडारासिंह में 50738 मैट्रिक टन उत्पादन होगा।



source https://www.patrika.com/tonk-news/bumper-yield-of-gram-and-mustard-6781214/