Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

रविवार, 25 अप्रैल 2021

2077 लोगों को वैक्सीन की पहली और 1544 को दूसरी डोज लगाई

भीलवाड़ा।
जिले में शनिवार को 81 केंद्रों पर 45 से अधिक उम्र के लोगों तथा 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गों के टीका लगाया गया। इन दिनों कोरोना कहर बरपा रहा है। ऐसे में वैक्सीनेशन केंद्र पर कोविड-19 गाइड लाइन की भी सख्ती से पालना की जा रही है। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि शनिवार को 45 से 59 साल के १६१० तथा 60 या इससे अधिक उम्र के ४२४ लोगों को पहला डोज लगाया गया। इसी प्रकार 45 से 59 साल के 144 तथा 60 वर्ष से अधिक के 1382 बुजुर्गों को टीके का दूसरा डोज लगाया गया। अब तक 45 से अधिक उम्र के १ लाख ४१ हजार ८० को पहली तथा २३४० को दूसरी डोज लगाई है। ६० साल से अधिक उम्र वाले को १ लाख ९२ हजार ६३४ बुजुर्गों को पहली तथा २६ हजार ३७८ को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। कुल पहली डोज कुल ३ लाख ६८ हजार ३४४ को तथा ५६ हजार ९८४ को दूसरी डोज लगाई गई है।
---------
मालोला में करवाया छिड़काव
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मालोला गांव में गोपाल गुर्जर के नेतृत्व में सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया। रतन गाडरी ने बताया कि सभी को मास्क पहनने के लिए जागरुक किया जा रहा है। इस दौरान मालोला सरपंच कालू लाल बलाई, वार्ड नंबर 6 वार्ड पंच फूला गाडरी, लक्ष्मण सिंह, महिपाल सिंह आदि साथ थे।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/2077-people-dosed-vaccine-first-and-1544-second-dosed-in-bhilwara-6816168/