Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

रविवार, 25 अप्रैल 2021

निजी हॉस्पिटलों को 2340 रुपए में मिलेगा रेमडेसिविर

सुरेश जैन
भीलवाड़ा।
कोरोना में कारगर माने जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन अब निजी चिकित्सालयों को आसानी से मिल सकेंगे। रेमडेसिविर की कालाबाजारी की शिकायतों के बाद सरकार ने निजी चिकित्सालयांे के लिए आरएमएससीएल के इंजेक्शन देने के आदेश दिए। निजी चिकित्सालयों को तीन सदस्यीय कमेटी की अनुशंसा पर मेडिकल कॉलेज के स्टॉक से इंजेक्शन मिलेंगे। इसकी दर १९०० रुपए है लेकिन १२ प्रतिशत जीएसटी व १० प्रतिशत सरचार्ज के साथ कीमत २३४०.८० रुपए तय की है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन ने शनिवार को इसके आदेश दिए। रेमडेसिविर १०० एमजी तय राशि जमा करने के बाद निजी अस्पतालों को आरएमएससीएल की ओर से तय दरों पर केन्द्रीय भंडार गृह सेठी कॉलोनी, जयपुर से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सभी जिला कलक्टर राजस्थान चिकित्सा सेवा निगम (आरएमएससीएल) की ओर से उपलब्ध कराए रेमडेसिविर स्टॉक को तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर संबंधित जिले के प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज, सीएमएचओ व प्रमुख चिकि त्साधिकारी से चर्चा कर जरूरत, उपयोगिता व उपलब्धता के आधार पर निर्णय ले सकेंगे। यही कमेटी टोसिलिजुमेब के लिए भी तय करेगी।
सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन जारी करने के लिए संयुक्त समिति की अनुशंसा के बाद निजी चिकित्सा संस्थान को मेडिकल कॉलेज, जिला औषधि भंडार गृहों से उपलब्धता के आधार पर मिल सकेगा।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/private-hospitals-will-get-remedisvir-for-rs-2340-in-bhilwara-6816179/