Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

मंगलवार, 27 अप्रैल 2021

मारवाड़-गोडवाड़ में कोरोना से सात की मौत, 885 संक्रमित

पाली। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में सोमवार को दूसरी बार सबसे अधिक 885 मरीज एक साथ आए। हालांकि सरकारी आंकड़े में 794 मरीज ही बताए गए है। वहीं जिले में सात जनों की कोरोना के कारण मौत हो गई। इनमें से दो तो पाली शहर के रहने वाले थे और एक जना तो महज 40 साल की उम्र का था। इधर, चिकित्सा विभाग जयपुर की ओर से जारी बुलेटिन में तीन जनों की ही मौत बताई गई है। राहत की बात इतनी रही कि 93 लोग रिकवर हुए है।

मरीजों को भेजा, फिर भी हालात बुरे
बांगड़ चिकित्सालय में भर्ती सोजत, जैतारण, बाली, सादड़ी, सुमेरपुर आदि जगहों के मरीजों को वहां पर कोविड केयर सेंटर बनाने के बाद वापस भेज दिया गया। इसके बावजूद हालात इतने बुरे है कि अस्पताल के सभी 289 बेड पूरे भरे हुए है। इएसआई अस्पताल में भी जगह नहीं है।

शादी में मचाया धमाल, पहुंचे अस्पताल
विवाह समारोह में लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे है। कई विवाह आयोजक तो चोरी-छिपे अधिक मेहमानों को बुला रहे है। इसका खामियाजा एक दूल्हे को भोगना पड़ा। उसके विवाह के बाद ही उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे दूल्हे की सजी गाड़ी से ही सोमवार को बांगड़ चिकित्सालय में भर्ती कराना पड़ा।

जिले में इन जगहों पर हुई मौत
-राजपुरा गांव में 60 वर्ष के पुरुष
-रूपावास पाली में 65 वर्ष की महिला
-सोजत रोड में 70 साल के पुरुष
-धामली में 70 वर्ष के पुरुष
-पाली के रजत नगर में 74 व श्रीबजरंग कॉलोनी में 70 वर्ष के पुरुष
-बागडिय़ा में 40 वर्ष के युवक

कोरोना मीटर
2 लाख 35 हजार 467 सेम्पल की जांच अब तक
16 हजार 485 लोग अब तक आए पॉजिटिव
93 जनें को शनिवार को किया गया डिस्चार्ज
3697 एक्टिव केस अब जिले में
162 की अब तक जिले में मौत



source https://www.patrika.com/pali-news/seven-deaths-and-885-positive-due-to-corona-infection-in-pali-district-6819243/