Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

मंगलवार, 27 अप्रैल 2021

संकट के साथी : पहली लहर में खुद पॉजिटिव हुए, अब दूसरी लहर में कर रहे पीड़ितों की सेवा

पाली। कोरोना-19 जैसी महामारी भी सेवाभावी जनसेवकों के इरादे नहीं डिगा पाई है। संक्रमण के खतरे के बीच वे जरूरतमंदों और पीडि़तों की सेवा में जुटे हुए हैं। हम बात कर रहे हैं ऐसे ही कोरोना कर्मवीर और संकट के साथी किशोर सोमनानी की।

जब से कोविड महामारी शुरू हुई है, सोमनानी नियमित रूप से पीडि़तों की मदद करने में लगे हुए हैं। आदर्श नगर क्षेत्र से दो बार पार्षद रहे सोमनानी को समाजसेवा से पुराना नाता रहा है। पिछले साल कोरोना काल के दौरान उन्होंने भी उन्होंने बढ़चढ़ कर पीडि़तों का सहयोग किया। प्रवासियों को बसों से अपने घरों तक भेजना हो या लॉकडाउन के दौरान लोगों के घरों तक सब्जियां पहुंचाने का काम हो, सोमनानी ने समर्पण भाव किया।

कोरोना काल में खुद पॉजिटिव हो गए। कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे, लेकिन उनके इरादे कभी कमजोर नहीं हुए। वे प्लाज्मा दान करान में भी सक्रियता से काम कर रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में वे बांगड़ अस्पताल में मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं।

अस्पताल में दे रहे नियमित सेवा
सोमनानी अस्पताल में इन दिनों नियमित रूप से सेवा दे रहे हैं। शहर और अन्य जगह से आने वाले अनजान मरीजों की मदद के लिए भी तत्पर रहते हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने से लेकर दवा, बेड, ऑक्सीजन इत्यादि उपलब्ध कराने में पूरा सहयोग करते हैं।



source https://www.patrika.com/pali-news/corona-karmaveer-and-sankat-ke-sathi-former-councilor-kishore-somnani-6819285/