Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

रविवार, 25 अप्रैल 2021

गाइडलाईन का उल्लघंन किया तो दो दुकानों को किया सील

निवाई. राज्य सरकार की कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन कर ग्राहकों की मौजूदगी में खुली मिलने पर उपखण्ड अधिकारी भारत भूषण गोयल के निर्देशन में कार्रवाई कर 3 मई तक सीज कर दी गई है। ।मौके पर तहसीलदार सर्वेश्वर निम्बार्क ने दोनों दुकानदारों के जुर्माना का चालान भर कर अधिकारियों की मौजूदगी में 3 मई तक दुकाने सीज कर दी। शुक्रवार को भी प्रशासन ने ममता सर्किल के पास एक तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले की मेसर्स क्वालिटी किराना की दुकान एवं गोदाम सील किया गया था।


पचेवर.कस्बे में चोसला रोड स्थित एक कपड़े की दुकान को मंगलवार तक सीज कर दिया गया। थानाधिकारी नरेन्द्र सिंह ने अंशु क्लॉथ स्टोर पर कार्रवाही करते हुए पांच सौ रुपए का जुर्माना वसूलते हुए 72 घण्टों के लिए दुकान को सीज किया।


पीपलू. उपखंड क्षेत्र के सोहेला में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर शुक्रवार देर रात्रि तक भी दुकानें खोलने पर 4 दुकानें को सीज करने की कार्रवाई की गई हैं। पीपलू उपखंड अधिकारी रवि वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सोहेला में देर शाम 7 बजे तक दुकानें खुली मिली, जिस पर 2 टेंट हाउस, 1 मोटर पाट्र्स, 1 किराना की दुकान को 72 घंटे के लिए सीज किया गया। वहीं कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन पर 15 चालान कर 7500 रुपए का जुर्माना वसुला गया हैं।


निवाई. शहर में शनिवार को सभी बाजार बंद रहे। शनिवार सुबह से ही शहर में थानाधिकारी अजय कुमार पुलिस जाब्ते के साथ दिन बाजारों, चौराहों और विभिन्न मार्गों में घूमते नजर आए। अहिंसा सर्कल पर थानाधिकारी के नेतृत्व में कोरोना गाइड लाइन की पालना नहीं करने पर 25 जनों के चालान काटे गए।


मालपुरा. उपखण्ड मुख्यालय पर शनिवार को पालिका की ओर से शहर के कोरोना संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों सहित संक्रमण को रोकने के लिए अलग-अलग वार्डों व धार्मिक स्थलो पर हाईपोक्लोराइड़ का छिडक़ाव किया गया। पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी ने बताया कि धार्मिक स्थल दादाबाड़ी एवं वार्ड नम्बर एक सहित शहर के अन्य वार्डों में हाइपोक्लोरोइड़ स्प्रे किया गया।


मालपुरा. डिग्गी में शनिवार को एडवाइजरी का उल्लंघन कर अनुमति नहीं होने के बावजूद दुकान संचालित किए जाने पर नायब तहसीलदार प्रहलाद सिंह व थाना प्रभारी सत्यनारायण चौधरी ने विजय मिष्ठान भंडार की दुकान पर किराना का सामान बेचते पाए जाने पर 72 घंटे के लिए सीज किया गया।


उनियारा.कस्बे में 2 वार्डों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के दो मामले ओर सामने आने पर कुल कस्बे में 47 एक्टिव केस हो गए है। वहीं कस्बे के वार्ड नम्बर 6 एवं 16 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसे मिलाकर कस्बे में कंटेनमेंट जोन के तीन वार्ड हो चुुके है।


वहीं गाइडलाइन की पालना नहीं होने पर कस्बे में 1, पलाई में 2 तथा उनियारा गुलाबपुरा हाईवे पर एक दुकान को सीज कर दिया गया।


पलाई.उपखंड अधिकारी रजनी मीणा के नेतृत्व में गाइड लाइन के उल्लंघन पर पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार गोयल एवं थानाधिकारी राधाकिशन मीणा ने दीपक फैन्सी एण्ड जनरल स्टोर तथा लक्ष्मी प्लाजा को सील कर जुर्माना वसूला है।



source https://www.patrika.com/tonk-news/if-violated-the-guideline-two-shops-were-sealed-6816174/