Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

Horoscope Today 13 April 2021 नौ राशियों के लिए शुभ दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगी मां दुर्गा

जयपुर. 13 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और दिन मंगलवार है। आज चैत्र नवरात्र या वासन्तिक नवरात्र का आरम्भ हो रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि मंगलवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से अमृत सिद्धि नाम का शुभ योग और बाद में भरणी नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी रहेगा। इसके साथ ही साथ ही दोपहर 3 बजकर 16 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। माता दुर्गा के आविर्भाव के दिन और शुभ योगों के प्रभाव से आज का दिन अधिकांश लोगोें के लिए अच्छा साबित होगा। आज मां दुर्गा की पूजा अवश्य करें, लाभ होगा।

मेष राशि- आज आपके सारे काम आसानी से हो जाएंगे। सामाजिक मान—सम्मान प्राप्त हो सकता है.
वित्त- आर्थिक तौर पर अच्छा दिन है. किसी प्रकार का भी लेनदेन करते समय सावधान रहें।
करियर- व्यवसाय में कार्य करने की नई प्रणाली सफल रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के अधिकारियों से कुछ मतभेद बने रहेंगे।
दांपत्य व प्रेम- विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। लव लाइफ या दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
आज का शुभ अंक 1, शुभ रंग सिल्वर

वृष राशि- आज अच्छा समय है। आपकी कोई विशेष प्रतिभा उभरकर सामने आ सकती है।
वित्त- अनावश्यक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर किसी रिश्तेदार से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
करियर- नए व्यवसायिक अनुबंध प्राप्त होंगे। शेयर जैसे कार्यों में निवेश करने के लिए समय उत्तम है।
दांपत्य व प्रेम-लाइफ पार्टनर या लवमेट के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनको सहयोग करना आपसी संबंधों को और मधुर बनाएगा।
स्वास्थ्य- आपने नियमित इलाज में लापरवाही ना बरतें।
आज का शुभ अंक 6, शुभ रंग सुनहरा

मिथुन राशि— बच्चों की पढ़ाई या कैरियर से संबंधित समस्याओं का समाधान मिलने से राहत मिलेगी।
वित्त- आर्थिक रूप से समय उत्तम है। किसी भी प्रकार के निवेश या लेनदेन संबंधी कार्यों को स्थगित ही रखें।
करियर- प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य लाभ दे सकता है। व्यवसाय में आंतरिक सुधार या स्थान में बदलाव कर सकते है। ऑफिस के माहौल में राजनीति हो सकती है, सावधान रहें।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर तकरार उत्पन्न हो सकती है। आज किसी भी बात को अधिक तूल ना दें।
स्वास्थ्य- आज पेट से संबंधित कुछ दिक्कतें रहेंगी।
आज का शुभ अंक 3, शुभ रंग सुनहरा

कर्क राशि- आज आपको किसी कार्य में विशेष सफलता अवश्य मिलेगी। तनाव से बचें।
वित्त- अंधांधुंध खर्च करना चिंता का कारण बन सकता है इसलिए लापरवाही ना करें। इच्छाओं की पूर्ति के लिए अतिरिक्त धन की जरूरत है।
करियर- मार्केटिंग में सकारात्मक दृष्टिकोण आपके लिए लाभदायक स्थितियां उत्पन्न करेगा। प्राइवेट नौकरी करनेवालों के लिए कोई इमरजेंसी ड्यूटी लग सकती है।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा के योग हैं पर लवमेट के साथ सफर करने से परहेज करें।
स्वास्थ्य- आज सेहत अच्छी बनी रहेगी।
आज का शुभ अंक 4, शुभ रंग सुनहरा

सिंह राशि- मानसिक तनाव से बचें. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।
वित्त- लंबे समय से चली आ रही आर्थिक चिंता से राहत मिलेगी। व्यर्थ की यात्रा में भी धन नष्ट हो सकता है।
करियर- भूमि या वाहन संबंधी काम में किसी की सलाह अवश्य लें। सेल टेक्स, जीएसटी आदि से जुड़े कार्यों को पूरा करना उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या आज बहुत व्यस्त रहेगी।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ रिश्ता मधुर हो जाएगा। नए प्रेम प्रसंगों में पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य- मामूली समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
आज का शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल

कन्या राशि— समय पूरी तरह अनुकूल है। इसका अधिकाधिक लाभ उठाएं पर विवाद हो सकता है।
वित्त- पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। परंतु अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें।
करियर- बिजनेस में मेहनत और एकाग्रता के उचित परिणाम हासिल होंगे। प्राइवेट नौकरी में ऑफिस संबंधी कार्यों में फोकस रखने की जरूरत है।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ सामंजस्य का भाव विद्यमान रहेगा। पार्टनर के पर्सनल मामलों में अधिक हस्तक्षेप करने से परहेज करें।
स्वास्थ्य- आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज का शुभ अंक 1, शुभ रंग सिल्वर

तुला राशि- आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा।
वित्त- आपके लिए आर्थिक रूप से लाभदायक परिस्थितियां बनने वाली हैं। पुश्तैनी भूमि संबंधी कार्यो में अधिक लाभ की उम्मीद है।
करियर- मशीनरी या स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी परंतु जल्दी ही हल भी हो जाएंगी। प्राइवेट नौकरी में अधिक काम को टेंशन के रूप में ना लें।
दांपत्य व प्रेम- प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी। लव या लाइफ पार्टनर का व्यवहार आपको खुशी प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- पुरानी परेशानियों के प्रति सावधान बने रहें।
आज का शुभ अंक 6, शुभ रंग- बैंगनी

वृश्चिक राशि- आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी। राजनैतिक संपर्क से विशेष रुप से लाभ होगा।
वित्त- बैंक या निवेश संबंधी कार्यों को करते समय सावधान रहें। कोई गलती हो सकती है।
करियर- बिजनेस में कोई भी डील करते समय बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। कमीशन संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी में वातावरण उत्तम रहेगा।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- इस समय जुकाम व बुखार की दिक्कत रह सकती हैं।
आज का शुभ अंक 2, शुभ रंग- पीला

धनु राशि- आज का दिन परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। माता-पिता से अधिक लगाव हो सकता है.
वित्त- दोपहर बाद आर्थिक रूप से कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। मेहमानों के आगमन से खर्च हो सकते हैं।
करियर- बिजनेस के कामकाज को गंभीरता व संजीदगी से लें। प्राइवेट नौकरी में मनोवांछित उपलब्धियां मिलने के आसार हैं। प्रमोशन भी संभव है।
दांपत्य व प्रेम- प्रेम संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य- थकान व बदन दर्द की स्थिति बनी रहेगी।
आज का शुभ अंक 1, शुभ रंग- पीला

मकर राशि- आज आप आराम करना पसंद करेंगे हालांकि आपको दिनभर व्यस्त रहना होगा. संतान के साथ समय बिता सकते हैं।
वित्त- खर्चों की अधिकता आज परेशान कर सकती है।
करियर- नए व्यवसायिक अनुबंध प्राप्त होंगे। प्राइवेट नौकरी में कार्य में दिक्कत आएगी।
दांपत्य व प्रेम- नए प्रेम प्रसंग बन सकते हैं। लवलाइफ या दांपत्य जीवन में किसी पुराने झगड़े के सुलझने से मानसिक शांति मिलेगी।
स्वास्थ्य-इस समय अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखने की जरूरत है।
आज का शुभ अंक 3, शुभ रंग- केसरिया

कुंभ राशि- संतान से प्रेम अधिक करेंगे। आज का ग्रह गोचर अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बना रहा है।
वित्त- आर्थिक कशमकश बनी रह सकती हैं। अपने खर्चाें पर भी नियंत्रण अवश्य रखें।
करियर- व्यवसाय में उत्पाद की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति अतिरिक्त आय के लिए प्रयास करें तो कुछ हासिल हो सकता है।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर का अच्छा व्यवहार घर का माहौल खुशनुमा बनाकर रखेगा. लवमेट से मुलाकात का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
आज का शुभ अंक 4, शुभ रंग- नीला

मीन राशि- आज किसी आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। संतान की उपलब्धि पर गर्व हो सकता है।
वित्त- आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ और सोचविचारकर निर्णय लें। किसी प्रकार का धोखा हो सकता है।
करियर- आज आपका बिजनेस सीक्रेट लीक ना हो इसका ध्यान रखें। प्राइवेट नौकरी में लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दबाव बना रहेगा।
दांपत्य व प्रेम- विवाहेत्तर संबंधों का पारिवारिक जीवन पर असर पड़ सकता है। लवमेट या लाइफ पार्टनर की सेहत पर आज गंभीरता से ध्यान दें।
स्वास्थ्य- दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखना अति आवश्यक है।
आज का शुभ अंक 5, शुभ रंग- काला



source https://www.patrika.com/jaipur-news/aaj-ka-rashifal-13-april-2021-today-horoscope-13-april-2021-6795395/