जयपुर. 3 अप्रैल 2021 को चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और दिन शनिवार है। आज शीतला सप्तमी है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शनिवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा रात 8 बजकर 58 मिनट तक वरियान योग रहेगा। चंद्रमा आज सुबह राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। इससे मिथुन और धनु राशिवालों को धनलाभ के योग बन रहे हैं।
मेष दैनिक राशिफल Aries Daily Horoscope
आज आप बहुत खुश नजर आएंगे। यदि संतान से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त होगा।
वित्त— आज का दिन आपके रुके हुए वित्तीय कामों को पूरा करने लिए होगा।
करियर— आपकी कामयाबी लोगों को रास नहीं आ रही है। आपकी नौकरी या कार्यस्थल के कुछ साथी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।
दांपत्य व प्रेम— जीवनसाथी से आज कुछ प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत हो जाएगा। आपके लव पार्टनर की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
हेल्थ— अपने स्वास्थ्य की वृद्धि के लिए आज डाक्टर्स से सलाह लेनी पड़ेगी।
लकी नंबर 1
लकी कलर— मेजेंटा
वृष दैनिक राशिफल Taurus Daily Horoscope
कुछ बातों से आज आपका भौतिक व सांसारिक दृष्टिकोण बदल सकता है। इससे लोगों को परेशानी भी हो सकती है।
वित्त— आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन आर्थिक स्थिति की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
करियर— आज आपको व्यवसाय से संबंधित मामलों में काफी भागदौड़ करनी होगी, तभी आपको कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कोई विशेष व्यवस्था करने में भी आज आपका समय व्यतीत होगा।
दांपत्य व प्रेम— अपने लव या लाइफ पार्टनर के व्यवहार से आपको आज कुछ सबक मिल सकता है। आज आप विपरीत लिंगी दोस्तों से सावधानीपूर्वक बातचीत करें।
हेल्थ— श्वांस संबंधी तकलीफ हो सकती है लेकिन आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है।
लकी नंबर 8
लकी कलर— पिंक
मिथुन दैनिक राशिफल Gemini Daily Horoscope
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। सुबह से ही आप यह सोचकर शुरूआत करेंगे कि सभी कार्यों को निपटाना है।
वित्त— आपके यहां अतिथि कुछ दिन ठहर सकते हैं जिससे आपका व्यय बढ़ सकता है। हालांकि कहीं से धन के आगमन का रास्ता साफ होगा।
करियर— बिजनेस में आज विशेष भागदौड़ रहेगी और दिन चिंता में व्यतीत होगा। प्राइवेट जॉब में आज के दिन आप कुछ पुराने रुके कार्यों को निपटाने की कोशिश करेंगे।
दांपत्य व प्रेम— आपका दिन विशेष सुख में बीतेगा। लव या लाइफ पार्टनर की ओर से आपको आज पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
हेल्थ— पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आज विशेष रूप से सावधान रहें।
लकी नंबर 7
लकी कलर— पेरट ग्रीन
कर्क दैनिक राशिफल Cancer Daily Horoscope
आज भाग्य में वृद्धि होने के संकेत हैं। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार प्राप्त होगा और परिवार में आमोद -प्रमोद का वातावरण रहेगा।
वित्त— आज कुछ संपत्ति की प्राप्ति के साथ ही खर्च होने की भी संभावना दिख रही है।
करियर— बिजनेस में आपका दिन उत्तम और सुखदायक दिख रहा है। बहुत समय से रूके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करेंगे जो आज पूरा होगा।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर से मुलाकात कर सकते हैं। किसी विपरीत लिंगी दोस्त के आगमन से शाम का वक्त सुख से कटेगा।
हेल्थ— आज स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
लकी नंबर 2
लकी कलर— मिल्क व्हाइट
सिंह दैनिक राशिफल Leo Daily Horoscope
आज का दिन आपके लिए शुभ है। धर्म—कर्म में रुचि रहेगी। परिवार के सभी लोग आपके साथ रहेंगे और आपका सम्मान करेंगे।
वित्त— आर्थिक मामलों मेें आज आपको चारों ओर से मदद प्राप्त होगी। अपने खर्चों पर अंकुश बहुत जरूरी हो गया है।
करियर— नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में आज चुप रहना ही लाभकारक रहेगा। बहस व टकराव से बचें और मन लगाकर अपना काम करें। आज आपके हर काम समय से पूरे होते जाएंगे।
दांपत्य व प्रेम— लाइफ पार्टनर को कुछ तोहफा जरूर दें। लवमेट से मुलाकात और रोमांस का मौका मिलेगा।
हेल्थ— बीपी, शुगर जैसी बीमारियों के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं।
लकी नंबर— 9
लकी कलर— गोल्डन
कन्या दैनिक राशिफल Virgo Daily Horoscope
आपको सभी प्रकार की मदद प्राप्त होगी। आज का दिन आपके, परिजनों और संतान के लिए भाग्य में वृद्धि देने वाला है।
वित्त— आज के दिन आर्थिक दिक्कत आने के योग बने हुए हैं। संभलकर खर्च करने में ही समझदारी है।
करियर— व्यावसायिक स्थान पर कोई भी परिवर्तन आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा। व्यापार या प्राइवेट जॉब में आज आपके अनुसार ही आपको फल प्राप्त होंगे।
दांपत्य व प्रेम— निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप उनका दिल जीत सकते हैं। लव और लाइफ पार्टनर का आज पूरा सपोर्ट मिलता रहेगा।
हेल्थ— आप या कोई परिजन किसी वेक्सीनेशन के लिए अस्पताल जा सकते हैं।
लकी नंबर— 6
लकी कलर— पर्पल
तुला दैनिक राशिफल Libra Daily Horoscope
आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपको मानसिक सुख और संतोष की प्राप्ति होगी। संतान को कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।
वित्त— इस मामले में भाग्य आज मेहरबान बना रहेगा. किसी नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार को वित्तीय मदद दे सकते हैं।
करियर— आज का दिन आपके कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान देता हुआ साबित हो रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी।
दांपत्य व प्रेम— प्रेम या दांपत्य जीवन में आज से आपके मौज मस्ती के दिन शुरू होने वाले हैं। वैसे लवमेट से हल्का तनाव भी मिल सकता है।
लकी नंबर— 5
लकी कलर— व्हाइट
वृश्चिक दैनिक राशिफल Scorpio Daily Horoscope
सभी प्रकार के शुभ योग आज आपके दिन को बेहद खास बना रहे हैं। आज का दिन आपके लिए सुखी और समृद्धि दायक साबित होगा।
वित्त— अनावश्यक खर्चों पर अंकुश रखना जरूरी है। कोई भी अनुपयोगी लक्जीरियस आइटम न खरीदना ही बेहतर रहेगा।
करियर— आज नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। समय का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
दांपत्य व प्रेम— आज ग्रहों की कृपा से आपके सौन्दर्य और आकर्षण में वृद्धि होगी जिससे पार्टनर की प्रशंसा भी प्राप्त होगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।
हेल्थ— किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपना बिगड़ा स्वास्थ्य ठीक कर सकते हैं।
लकी नंबर— 3
लकी कलर— आरेंज
धनु दैनिक राशिफल Sagittarius Daily Horoscope
शाम के वक्त दोस्तों के साथ मिलकर आप पार्टी करने के मूड में दिख रहे हैं। मन में प्रसन्नता के साथ सुख का भी एहसास होगा।
वित्त— खर्च का हिसाब रखना सबसे जरूरी है। तभी आप और आपका परिवार दोनों तरक्की करेंगे।
करियर— बिजनेस में आज का दिन आपका काफी व्यस्तता के साथ बीतने वाला है। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। ऑफिस में टारगेट की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
दांपत्य व प्रेम— किसी विपरीत लिंगी दोस्त से और ज्यादा नजदीकियां बन सकती हैं। आज प्रेम और वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।
हेल्थ— सिरदर्द, बदनदर्द जैसी सामान्य परेशानी सामने आ सकती है।
लकी नंबर— 7
लकी कलर— क्रीम
मकर दैनिक राशिफल Capricorn Daily Horoscope
आज के दिन आपके कई रुके कार्य दोबारा चल पड़ सकते हैं। संतान की कोई समस्या आपको चिंतित कर सकती है।
वित्त— ग्रहों के शुभ योग से बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है और इससे आपके संचित कोष में वृद्धि होगी।
करियर— आपके करियर में बदलाव के योग हैं। नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में आप अपने बलबूते पर ही समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। ऐसा करने से आपको स्थाई सफलता मिल जाएगी।
दांपत्य व प्रेम— आज पुराने विपरीत लिंगी मित्रों की ओर से हरसंभव मदद प्राप्त होने के संकेत हैं। दांपत्य व प्रेम जीवन सुखमय बना रहेगा।
हेल्थ— स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
लकी नंबर— 4
लकी कलर— लाइट ब्लू
कुंभ दैनिक राशिफल Aquarius Daily Horoscope
आज सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। घरेलू स्तर पर मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
वित्त— पैसे जुटाने के लिए आज निकट की यात्रा हो सकती है।
करियर— करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि देने वाला और भाग्य में वृद्धि करने वाला साबित हो रहा है। इसका अधिकाधिक लाभ उठा लें।
दांपत्य व प्रेम— शाम का कुछ समय लाइफ या लव पार्टनर के साथ बिताएंगे तो आपको अच्छा लगेगा। पार्टनर के लिए कुछ शापिंग करना भी अच्छा रहेगा।
हेल्थ— आज किसी संक्रामक बीमारी के शिकार हो सकते हैं, सावधान बने रहें।
लकी नंबर— 8
लकी कलर— नेवी ब्लू
मीन दैनिक राशिफल Pisces Daily Horoscope
आज के दिन धन, कर्म और कीर्ति की वृद्धि होगी। ग्रहों के शुभ योग नजर आ रहे हैं और भाग्य में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।
वित्त— आज आपकी राशि में वित्तीय दिक्कतों के योग बन रहे हैं. अनावश्यक खर्च पर लगाम लगाए रखना बहुत जरूरी है।
करियर— बिजनेस में शत्रु चिन्ता का दमन होगा और प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में विजय प्राप्त होगी। प्राइवेट जॉब में सफलता की प्राप्ति से मन में हर्ष होगा और उत्साह में वृद्धि होगी।
दांपत्य व प्रेम— आज के दिन आपके दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। लवमेट से मुलाकात हो सकती है लेकिन बातचीत संभलकर करें, विवाद हो सकता है।
लकी नंबर— 6
लकी कलर— मेरून
source https://www.patrika.com/jaipur-news/aaj-ka-rashifal-3-april-2021-today-horoscope-3-april-2021-6777711/