Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

MP Corona Update: 24 घंटे में 10166 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 लाख 73 हजार के पार, 24 घंटे में 53 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 10166 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 373518 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4365 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1693 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84290 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1023 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 72916 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 10351 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1637 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63541 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 666 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 55561 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 7314 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 24222 हो गई है। शहर में अब तक 303 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 20327 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 3592 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 22156 हो चुकी है। जबकि, 266 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 17939 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 3951 केस एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 7797 हो गई है। इनमें से 130 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6895 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 772 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8362 हो गई है। इनमें से 123 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 6157 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2082 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7199 हो चुकी है। इनमें से 119 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 6122 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1081 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7453 हो गई है। जिले में अब तक 160 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 6235 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 1058 एक्टिव केस हैं।

7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6260 हो गई है। इनमें से 94 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 5064 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 1102 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5553 हो गई है। इनमें से 73 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4793 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 687 केस एक्टिव हैं।

9- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5683 हो गई है। इनमें 37 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4530 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 1116 केस एक्टिव हैं।

10- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5295 हो चुकी है। यहां 80 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 4249 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 966 केस अब भी एक्टिव हैं।



source https://www.patrika.com/bhopal-news/mp-corona-update-bhopal-indore-gwalior-jabalpur-corona-positive-death-6800800/