Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021

MP Corona Update: 24 घंटे में 12762 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 5 लाख 50 हजार के पार, 24 घंटे में 95 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 12762 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 550927 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5519 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1789 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 109029 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1133 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 95288 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 12608 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1811 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 88060 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 732 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 74161 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 13167 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 37402 हो चुकी है। जबकि, 357 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 28306 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 8739 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 35475 हो गई है। शहर में अब तक 408 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 29757 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 5310 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12299 हो गई है। इनमें से 147 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 9059 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 3093 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11126 हो गई है। जिले में अब तक 171 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 9023 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 1932 एक्टिव केस हैं।

5- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10625 हो चुकी है। इनमें से 185 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 8717 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1723 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 10545 हो गई है। इनमें से 156 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 9462 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 927 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 9091 हो गई है। इनमें से 130 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 7156 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 1805 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10091 हो गई है। इनमें 48 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 7719 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 2324 केस एक्टिव हैं।

9- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8669 हो चुकी है। यहां 125 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 6952 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1592 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8510 हो गई है। इनमें से 98 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 6873 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 1539 केस एक्टिव हैं।



source https://www.patrika.com/bhopal-news/mp-corona-update-bhopal-indore-gwalior-jabalpur-corona-positive-deat-6823739/