Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

सोमवार, 26 अप्रैल 2021

MP Corona Update: 24 घंटे में 13601 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 4 लाख 99 हजार के पार, 24 घंटे में 92 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 13601 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 499304 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5133 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1826 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 101751 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1099 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 88168 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 12484 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1802 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80736 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 712 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 67964 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 12060 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 33052 हो चुकी है। जबकि, 329 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 23681 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 9042 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 32333 हो गई है। शहर में अब तक 379 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 26004 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 5950 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11112 हो गई है। इनमें से 138 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 8185 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2789 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10147 हो गई है। जिले में अब तक 169 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 8146 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 1832 एक्टिव केस हैं।

5- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 9513 हो चुकी है। इनमें से 166 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 7945 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1402 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 9760 हो गई है। इनमें से 145 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 8531 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1084 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8259 हो गई है। इनमें से 118 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 6508 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 1633 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8724 हो गई है। इनमें 44 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 6357 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 2323 केस एक्टिव हैं।

9- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7853 हो चुकी है। यहां 109 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 5742 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2002 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7485 हो गई है। इनमें से 90 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 6210 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 1185 केस एक्टिव हैं।

Must see: जरूरत आईसीयू, वेंटिलेटर की, सरकार बढ़ा रही आइसोलेशन बेड



source https://www.patrika.com/bhopal-news/mp-corona-update-bhopal-indore-gwalior-jabalpur-corona-positive-death-6817667/