todays hindi panchang 2 april 2021 rahukal and shubh muhurt
Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 2 अप्रैल 2021 : आज गुड फ्राइडे, पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब तक
जयपुर. 2 अप्रैल 2021 को चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और दिन शुक्रवार है। पंचमी तिथि सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज रंग पंचमी मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज अनुराधा नक्षत्र सुबह 10.17 तक रहेगा। इसके बाद दिनभर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। शुक्रवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके अलावा देर रात 11 बजकर 39 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा। आज मां लक्ष्मी की आराधना करें, जरूरतमंदों को दान करें।
चैत्र कृष्ण पंचमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति चैत्र 12, शक संवत् 1943
सौर चैत्र मास प्रविष्टे 20, शब्बान 19, हिजरी 1442 ।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु:।
पंचमी तिथि प्रातः 08 बजकर 16 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ
ज्येष्ठ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 44 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ
व्यतीपात योग रात्रि 11 बजकर 39 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ।
तैतिल करण प्रातः 08 बजकर 16 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 44 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा
दिन विशेष : रंग पंचमी, ग्रुड फ्राइडे
सूर्योदय 2 अप्रैल : सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर
सूर्यास्त 2 अप्रैल : शाम 06 बजकर 40 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 51 मिनट तक।
अमृत काल रात 7 बजकर 31 मिनट से 09 बजे तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 37 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक।
रवि योग अगले दिन सुबह 03 बजकर 44 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
गुलिक काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक रहेगा।
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
यमगंड दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
दिन का चौघड़िया
चर – 06:21 बजे से 07:54 बजे तक
लाभ – 07:54 बजे से 09:26 बजे तक
अमृत (वार वेला) – 09:26 बजे से 10:58 बजे तक
काल (काल वेला) – 10:58 बजे से 12:30 बजे तक
शुभ – 12:30 बजे से 14:02 बजे तक
रोग – 14:02 बजे से 15:34 बजे तक
उद्बेग – 15:34 बजे से 17:06 बजे तक
चर – 17:06 बजे से 18:38 बजे तक
रात का चौघड़िया
रोग 18:38 बजे 20:06 बजे तक
काल 20:06 बजे 21:34 बजे तक
लाभ (काल रात्रि) 21:34 बजे 23:02 बजे तक
उद्बेग 23:02 बजे 00:29 बजे तक
शुभ 00:29 बजे 01:57 बजे तक
अमृत 01:57 बजे 03:25 बजे तक
चर 03:25 बजे 04:53 बजे तक
रोग 04:53 बजे 06:20 बजे तक
source https://www.patrika.com/jaipur-news/aaj-ka-panchang-2-april-2021-today-panchang-2-april-2021-6775938/