जयपुर. 3 अप्रैल 2021 को चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और दिन शनिवार है। षष्ठी तिथि सुबह 5 बजकर 59 मिनट तक ही थी। उसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो गयी। आज शीतला सप्तमी है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि सूर्योदय आज ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 8.45 तक रहेगा। इसके बाद दिनभर मूल नक्षत्र रहेगा। शनिवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा रात 8 बजकर 58 मिनट तक वरियान योग रहेगा। आज सुबह चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। आज शनिदेव या हनुमानजी की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान दें।
चैत्र कृष्ण सप्तमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति चैत्र 13, शक संवत् 1943
सौर चैत्र मास प्रविष्टे 21, शब्बान 20, हिजरी 1442 ।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतु:।
चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।
सप्तमी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 13 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ।
मूल नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 39 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का आरंभ
वरीयान योग रात्रि 08 बजकर 58 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ।
विष्टि करण सायं 05 बजकर 06 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ।
दिशाशूल: पूर्व दिशा ।
आज के व्रत त्योहार : शीतला सप्तमी
सूर्योदय 3 अप्रैल : सुबह 06 बजकर 9 मिनट पर
सूर्यास्त 3 अप्रैल : शाम 06 बजकर 40 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
रवि योग सुबह 6 बजकर 9 मिनट से 2 बजकर 39 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 28 मिनट से 06 बजकर 52 मिनट तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 22 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
गुलिक काल सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
यमगंड काल दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 तक रहेगा।
भद्रा काल सुबह 6 बजकर 9 मिनट से शाम को 5 बजकर 1 मिनट तक।
दिन का चौघड़िया
काल (काल वेला) – 06:21 बजे से 07:53 बजे तक
शुभ – 07:53 बजे से 09:25 बजे तक
रोग – 09:25 बजे से 10:57 बजे तक
उद्बेग – 10:57 बजे से 12:30 बजे तक
चर – 12:30 बजे से 14:02 बजे तक
लाभ (वार वेला) – 14:02 बजे से 15:34 बजे तक
अमृत – 15:34 बजे से 17:07 बजे तक
काल (काल वेला) – 17:07 बजे से 18:39 बजे तक
रात का चौघड़िया
लाभ (काल रात्रि) – 18:39 बजे से 20:06 बजे तक
उद्बेग – 20:06 बजे से 21:34 बजे तक
शुभ – 21:34 बजे से 23:02 बजे तक
अमृत – 23:02 बजे से 00:29 बजे तक
चर – 00:29 बजे से 01:57 बजे तक
रोग – 01:57 बजे से 03:24 बजे तक
काल – 03:24 बजे से 04:52 बजे तक
लाभ (काल रात्रि) – 04:52 बजे से 06:19 बजे तक
source https://www.patrika.com/jaipur-news/aaj-ka-panchang-3-april-2021-today-panchang-3-april-2021-6777752/