Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

Tarot Horoscope Today 2 April 2021 धनलाभ का योग दर्शा रहे 8 राशियों के टैरो कार्ड

जयपुर. टैरो कार्ड के अनुसार 2 अप्रैल 2021, कन्या और कुंभ राशिवालों के लिए शुभ साबित हो सकता है. 12 में से 8 राशियों के कार्ड धनलाभ का योग दर्शा रहे हैं. टैरो कार्ड रीडर भावना दीक्षित बताती हैं कि शुक्रवार को लक्ष्मी पूजन से दिन हर हाल में अच्छा गुजरेगा.

मेष राशि- कुछ चुनौतियां सामने आएंगी जिनमें सफलता भी हासिल करेंगे। मानसिक रूप से रिलैक्स महसूस करेंगे.
वित्त- आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कोई गलत मार्ग ना अपनाएं।
कैरियर- आज अच्छी कंपनियां आपको कोई प्रोजेक्ट दे सकती हैं. किसी के साथ मिलकर कोई प्रोजेक्ट करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. नौकरी में कोई कामकाजी यात्रा भी संभव है।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट या लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा. पार्टनर को कोई तोहफा देने का अच्छा समय है।
स्वास्थ्य- आज अपना नियमित चेकअप करवाएं।
आज का भाग्यांक 5 शुभ रंग बैंगनी

वृष राशि- संतान को कोई उपलब्धि मिलने से यश बढ़ेगा. फ्यूचर के प्रति और अधिक ध्यान देने का प्रयास शुरू करेंगे।
वित्त- अनावश्यक खर्चों को सीमित रखें. अचानक ही कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है. घर में सुधार और नवीनीकरण की योजनाओं में खर्च हो सकता है।
कैरियर . करियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है. प्रॉपर्टी अथवा गाड़ी संबंधित काम में लाभ होगा. नौकरीपेशा व्यक्ति अपने काम पर ही ध्यान रखें, किसी प्रकार की राजनीति में न फंसें।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर या लवमेट से संबंधों में कुछ मतभेद रहेंगे हालांकि शाम होने तक प्रेम संबंधों में नजदीकियां बन जाएंगी।स्वास्थ्य- आज जुकाम की समस्या हो सकती है।
आज का भाग्यांक 1 शुभ रंग लाल

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खोल सकता है. कोई विवादित मसला हल होने की संभावना है।
वित्त-आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने पर ध्यान दें लेनदेन संबंधी कार्यों को आज टाल. आज मौज मस्ती और घूमने फिरने में ज्यादा धन व्यय न करे।
कैरियर-बिजनेस में आपकी तरक्की होगी. प्राइवेट नौकरी में मनोनुकूल परिणाम हासिल हो सकते हैं, अपना टारगेट पूरा करने से कोई विशेष उपलब्धि भी मिलेगी।
दांपत्य व प्रेम- दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा. प्रेम संबंध में कुछ तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
स्वास्थ्य-आज किसी एलर्जी की आशंका है।
आज का भाग्यांक 2 शुभ रंग सफेद

कर्क राशि- आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा हासिल होगी आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
वित्त- आज आय और व्यय का बेहतर तालमेल बना रहेगा।
कैरियर- पुश्तैनी बिजनेस से संबंधित नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा जिससे आर्थिक परिस्थिति में सुधार होगा. व्यवसाय के विस्तार संबंधी योजनाओं को क्रिया रूप देने का आज उत्तम समय है. प्राइवेट नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट की बेरूखी की वजह से आज मन उदास रहेगा. लाइफ पार्टनर का प्यार बना रहेगा।
स्वास्थ्य- आज ब्लड प्रेशर के बढ़ने जैसी समस्या हो सकती है।
आज का भाग्यांक 7 शुभ रंग हल्का नीला

सिंह राशि- मन मुताबिक काम बनेंगे. आपकी किसी प्रिय वस्तु के मिलने से बहुत अधिक प्रसन्नता बनी रहेगी।
वित्त- आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएंगी. महत्वपूर्ण कार्य पर खर्च करने की नीतियों पर ही ध्यान दें।
कैरियर- व्यवसायिक कार्याें में किसी का हस्तक्षेप रुकावट डाल सकता है. शेयर मार्केट में निवेश करना बेहतर होगा. प्राइवेट जॉब में काम आपके मन मुताबिक संपन्न हो जाएंगे।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ या लव पार्टनर का आज पूरा सपोर्ट मिलेगा. विपरीत लिंगी मित्रों के साथ बातचीत करते समय मर्यादा का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।
आज का भाग्यांक 3 शुभ रंग क्रीम

कन्या राशि- आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. अपनी क्षमताओं तथा प्रतिभा का पूरा उपयोग कर सकेंगे।
वित्त- पैसों की वजह से नजदीकी संबंधों में खटास आ सकती है परंतु रिश्तों को मजबूत रखने के लिए आप धन की परवाह भी नहीं करेंगे।
कैरियर- बिजनेस में टीम वर्क में काम करने से उत्तम व्यवस्था बनी रहेगी. प्राइवेट नौकरी में धन संबंधी मामलों में किसी के साथ समझौता करना आपके लिए नुकसानदेह रहेगा. टारगेट को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता को बढ़ाना होगा।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर के साथ डिनर अथवा मनोरंजन संबंधी कोई प्रोग्राम बनाएंगे. लवमेट के साथ आज ज्यादा लगाव महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- तनाव की वजह से शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है।
आज का भाग्यांक 9 शुभ रंग गोल्डन

तुला राशि- आज ग्रह स्थितियां उत्तम है. आपके लिए बेहतर परिस्थितियों का निर्माण हुआ है, इसका लाभ उठाएं।
वित्त- घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है. व्यर्थ की खरीदारी में अपना धन नष्ट ना करें. आर्थिक मजबूती पर ध्यान देना बेहतर होगा।
कैरियर- बिजनेस में आय और व्यय का समन्वय बना रहेगा. नौकरी में तरक्की संबंधी कोई शुभ सूचना मिलेगी. कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वालों को आज परमानेंट जॉब मिल सकती है।
दांपत्य व प्रेम- लव पार्टन से कोई क्षणिक तकरार रह सकती है. लाइफ पार्टनर के सपोर्ट से घर का माहौल मधुर ही बना रहेगा।
स्वास्थ्य- आज थकान सिरदर्द आदि परेशानियां रहेंगी।
आज का भाग्यांक 6 शुभ रंग हल्का नीला

वृश्चिक राशि- आप जिस कार्य को कई दिनों से करने के लिए प्रयासरत थे आज उसके शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी.
वित्त- दोपहर बाद किसी नवीन वस्तु अथवा आभूषण खरीदने की योजना बनेगी. इसके लिए धन की व्यवस्था करने के लिए अधिक मेहनत करना होगा।
कैरियर- पुश्तैनी व्यवसाय में नए आयाम बनेंगे. आज आर्थिक प्रगति के लिए नौकरी में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी।
दांपत्य व प्रेम- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. लवमेट के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
स्वास्थ्य- आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज का भाग्यांक 8 शुभ रंग नीला

धनु राशि- किस्मत आज आपका पूरा साथ दे रही है. अपने लक्ष्य पूरा करने के लिए जी-जान लगा दें।
वित्त -आज जमीन जायदाद संबंधी कार्य से आय होगी. हालांकि खर्च की अधिकता की स्थिति बन सकती है इसलिए सावधानी रखें।
कैरियर - कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं आएंगी, तनाव भी बढ़ सकता है। स्टाफ के सहयोग से परिस्थितियों को संभालने में सक्षम रहेंगे. प्राइवेट जॉब में पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां दूर होगी।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट से सुखद एवं सामंजस्य पूर्ण रिश्ता बना रहेगा. लाइफ पार्टनर के साथ खासा समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- आज लीवर से संबंधित सावधानियों का विशेष ध्यान रखें।
आज का भाग्यांक 5 शुभ रंग सफेद

मकर राशि- इंटरव्यू अथवा कैरियर संबंधी किसी परीक्षा में संतान को उचित सफलता मिलने की संभावना है।
वित्त- आलस व लापरवाही की वजह से कोई महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ खो सकते हैं।
कैरियर- नौकरी तथा व्यवसाय में अनुकूलता बनी रहेगी. प्राइवेट नौकरी में आय के नए स्रोत भी खुलेंगे. किसी ऑफिशियल यात्रा के भी ऑर्डर मिलेंगे।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर से रोमांस का खूब मौका मिलेगा. प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- आज गले से संबंधित तकलीफ का सामना हो सकता है।
आज का भाग्यांक 4 शुभ रंग हरा

कुम्भ राशि- संतान के कैरियर या शिक्षा से संबंधित कोई अहम सूचना आ सकती हैं. आज अपने काम के प्रति ही ध्यान केंद्रित रखें।
वित्त- आज छोटी मोटी में अधिक खर्च न करें, घर के बजट से ज्यादा खर्च करने की कमी को दूर करने का प्रयास करें।
कैरियर- बिजनेस के लिए आज परिस्थितियां अनुकूल है परंतु अपनी व्यवसायिक योजनाएं गुप्त ही रखें. कुछ अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है. प्राइवेट जॉब में वेतन बढ़ सकता है पर संयम बनाए रखें।
दांपत्य व प्रेम- वैवाहिक जीवन में किसी का हस्तक्षेप ना होने दें. प्रेम संबंधों में कोई समस्या आ सकती है जिसको आपस में सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- आज आपका स्वास्थ्य ठीकठाक बना रहेगा।
आज का भाग्यांक 6 शुभ रंग काला

मीन राशि- किसी समाज सेवी संस्था में सहयोग दे सकते है। मेहनत के शुभ परिणाम हासिल होंगे।
वित्त- पैसों को लेकर आज भाइयों के साथ कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. अपनी वित्तीय योजनाओं को गंभीरता से क्रियान्वित करे।
कैरियर- मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में खासा लाभ हो सकता है. प्राइवेट जॉब में आज आपके काम का श्रेय किसी और को मिल सकता है हालांकि आज वेतन बढ़ सकता है।
दांपत्य व प्रेम- आज लाइफ पार्टनर के साथ डिनर का प्रोग्राम भी बन सकता है. लवमेट के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- आज दिनभर अच्छा महसूस होगा।
आज का भाग्यांक 7 शुभ रंग लाल



source https://www.patrika.com/jaipur-news/aaj-ka-tarot-rashifal-2-april-2021-today-tarot-card-2-april-2021-6775928/