Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शनिवार, 1 मई 2021

कोरोना महामारी में भाजपा विधायक के क्षेत्र में ना दिखने पर, जनता ने लगाए लापता के पोस्टर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

रायबरेली. कोविड-19 महामारी को लेकर पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। संक्रमितों को अस्पताल में बेड व ऑक्सीजन ना मिलने से उनकी मौत हो रही है।इस दौरान जन प्रतिनिधि उनकी मदद करने के बजाय लापता है।यही हाल रायबरेली के बछरांवा में भी है।जिससे आम आदमी आक्रोशित है और इसी के चलते बछरांवा विधानसभा के निवासियों ने क्षेत्र से चुने गए भाजपा विधायक राम नरेश रावत के लापता होने के पोस्टर दीवारों पर चस्पा कर दिए।पोस्टर में नीचे लिखा है कि कोरोना महामारी के दौरान हमारे विधायक लापता है इन्हें खोजने की कृपा करें।

कोरोना महामारी में भाजपा विधायक के क्षेत्र में ना दिखने से

बताते चले कि जिले में कोरोना महामारी के चलते प्रतिदिन सैकड़ो व्यक्ति सकर्मित हो रहे है और आधा दर्जन लोगों की मौते प्रत्येक दिन हो रही है।अब तक दो सैकड़ा से ज्यादा लोगो की मौत हो चुकी है।लोगो को ईलाज़ के लिए अस्पताल में बेड नही मिल रहे है।आक्सीजन की कमी से अपने को तड़प तड़प कर मरता देख रहे है परिजन।जन प्रतिनिधि अपने क्षेत्र से गायब है।इसी से नाराज बछरांवा विधान सभा के लोगो ने शुक्रवार को कस्बे में कई जगह क्षेत्र से निर्वाचित बीजेपी विधायक राम नरेश रावत का लापता होने का पोस्टर चस्पा कर दिया और उन्हें खोजने की गुहार लगाई।इन चस्पा पोस्टरों को देख लोगो मे कानाफूसी शुरू हो गई।अब देखना है इसके बाद विधायक अपने मतदाताओं के बीच पहुचते है कि नही।



source https://www.patrika.com/raebareli-news/after-the-bjp-mla-was-not-seen-in-the-corona-epidemic-the-public-put-up-missing-posters-6825043/