वैदिक पद्धति से हवन, कहीं किया जा रहा सैनिटाइजेशन
गांवों में कोरोना पहुंचा तो अपने स्तर पर कर रहे विभिन्न उपाय
प्रतापगढ़. जिले में गत दिनों से कोरोना ने शहरों के साथ गांवों में कई लोगों को संक्रमण की चपेट में ले लिया है। ऐसे में अब ग्रामीणों ने भी वातावरण की शद्धि को लेकर अपने स्तरा पर प्रयास शुरू कर दिए है। इसके तहत एक ओर जहां सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। वहीं दूरी ओर गत दिनों से वैदिक पद्धति से चलित हवन भी शुरू कर दिया गया है। ऐसे में गांवों में विभिन्न संगठनों और समाजसेवी अपने स्तर पर इस कार्य में लगे हुए है।
अरनोद.
कोरोना महामारी के खात्मे के लिए युवा वर्ग आगे है। जिसमें वैदिक पद्धति से चलित हवन किया गया। कस्बे में महामृत्युंजय मंत्र जाप के साथ स्वयंसेवक 2 गज की दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की भी अपील की। नवयुवकों ने हवन सामग्री और नीम के पत्तों के साथ गांव में वातावरण शुद्धि के लिए गांव में भ्रमण किया।कोरोना संक्रमण के प्रभाव से आमजन को निजात दिलाने के लिए रविवार को अरनोद में नवयुवक मण्डल ने कस्बे के सदर बाजार में हवन सामग्री एवं नीम के पत्तों से वैदिक पद्धति से चलित हवन कर सैनिटाइजेशन किया । एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपने स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। अब इस महामारी के समूल नाश के लिए कई तरह के जतन भी ग्रामीणों द्वारा किए जाने लगे हैं। गांव के टीम के युवा संजय शाह ने बताया कि कोरोना महामारी का ग्राफ अरनोद में लगातार बढ़ता जा रहा हैं। इसके प्रभाव को कम करने के लिए सेवा, संस्कार और सुरक्षा की भावना के अनुरूप रविवार को नवयुवक सेवक हवन सामग्री और नीम के पत्तों के साथ सदर बाजार में पहुंचे व इस सामग्री से वातावरण को शुद्ध करते हुए गली व घरों सैनिटाइज किया। साथ ही लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मारक लगाने की भी अपील की गई।
छोटीसादड़ी. कोरोना की रोकथाम को महिला सरपंच भी मैदान में उतर आईं हैं। लॉकडाउन के दिन से उन्होंने गांव में जागरूकता मुहिम तेज कर दी जो जारी रहेगी। मानपुरा जागीर सरपंच ने ना केवल गांवों को सैनिटाइज कराया। बल्कि सख्त पहरा भी लगवाया, ताकि बाहरी से कोई अनजान व्यक्ति गांव में दाखिल नहीं हो। कोरोना वायरस को रोकने के लिए वह मुस्तैदी से डटी हुई है। जिसके चलते ग्राम पंचायत में कुल 12 पॉजिटिव केस थे। जिसमें से आठ नेगेटिव हो गए हैं। अब वर्तमान में चार एक्टिव केस है। महिला सरपंच लक्ष्मी मीणा ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। लॉकडाउन में सभी घर पर ही रहें और बाकी परिजनों को भी बाहर निकलने से रोके। जरूरी होने पर मास्क पहनकर ही बाहर निकले। वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों से अपील कर रही है। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानपुरा जागीर में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिडक़ाव करवाया जा रहा है।
लोगों को महामारी के प्रकोप से बचने के लिए सामूहिक रूप से समझाइश की गई हैं। लोगों को अधिक से अधिक टीकाकरण करवाने तथा बीमारी से बचाव को लेकर सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते घरों में रहने की अपील की गई हैं।
source https://www.patrika.com/pratapgarh-rajasthan-news/havan-by-vedic-system-sanitization-is-being-done-somewhere-6850739/