अंधड़ के साथ जिलेभर में हुई बारिश
-प्रशासन ने कसी कमर
देर शाम तक चली तेज हवा
प्रतापगढ़. अरब सागर से उठे तौकाते तूफान को लेकर मौसम विभाग की ओर से प्रतापगढ़ जिले में भी अंधड़, भारी बारिश की संभावना का अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां की है। वहीं जिले में ताऊ ते तूफान के कारण सोमवार शाम को कई जगहों पर अंधड़ के साथ बारिश हुई। हालांकि सोमवार को हुई बारिश के कारण कहीं से कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली। वहीं तेज हवा के साथ बारिश के कारण कुछ इलाकों में पेड़ गिर गए है। बारिश के बाद मौसम में ठंडक हो गई। देर शाम तक तेज हवा का दौर चलता रहा। वहीं प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट पर रहा। सभी प्रकार की तैयारियां की गई। चक्रवात ताऊ ते की प्रदेश में भी दस्तक हो गई। इस कारण जिले के कई इलाकों में अधड़ के साथ बारिश हुई। शहर में भी सोमवार को सुबह से ही तेज हवा का दौर जारी रहा। वहीं शाम को तेज बारिश हुई। इसके साथ ही जिलेभर में बारिश हुई। इसके बाद तेज हवा का दौर चलता रहा।
चक्रवाती तूफान का दिखा असर, हुई बरसात
धरियावद. तहसील सहित कस्बे में सोमवार को भी चक्रवाती तूफान के असर देखा गया। इसके चलते सोमवार दोपहर मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिसके चलते आसमान में काले गहरे बादल छा गए। कुछ देर बाद हवा के साथ मध्यम से हल्की बरसात का दौर शुरू हुआ। जो देर शाम तक जारी रहा।
====
भंवर सेमल बांध पर मॉक ड्रिल
=मौसम विभाग की तूफान आने की सूचना के बाद पीपलखूंट उपखण्ड प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसके तहत मॉक ड्रिल की गई। सभी विभागों के अधिकारियों ने भंवर सेमला बांध पहुंचे। उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि उपखण्ड के हर विभाग की टीम किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए मुस्तेद की गई। इस दौरे में उपखण्ड अधिकारी दिनेश धाकड़, पुलिस उप अधीक्षक अजयसिंह शेखावत, मुख्य ब्लॉक एवं चिकित्सा अधिकारी ब्लॉक पीपलखूंट डॉक्टर आर एन सरसोदिया, सुहागपुरा तहसीलदार उज्ज्वल जैन, ब्लॉक विकास अधिकारी सुहागपुरा रमेशचंद्र खटीक एवं जल संसाधन विभाग की टीम उपस्थित थे।
:=:=:=:=
२० तक बंद रहेगा खरीद केन्द्र
प्रतापगढ़. अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से जिले में भारी बारिश की संभावना का अलर्ट जारी किया गया है। जिला रसद अधिकारी बनवारीलाल मीणा ने बताया कि इस कारण 20 मई तक समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद बन्द रहेगी। सभी किसानों से अपील की गई है कि वह अपनी उपज समर्थन मूल्य पर एवं कृषि उपज मण्डी समितियों में नहीं लाएं।
source https://www.patrika.com/pratapgarh-rajasthan-news/heavy-rain-alert-in-pratapgarh-due-to-storm-6850745/