-26 सिलेंडर कराए उपलब्ध
-कोरोना में मरीजों को आवश्यकता को देखते हुए चिकित्सालयों में की जा रही व्यवस्था
प्रतापगढ़. कोरोना में ऑक्सीन की आवश्यकता को देखते हुए अब प्रतापगढ़ जिले में भी भामाशाह आगे आने लगे है। चिकित्सालयों में ऑक्सीजन सिंलेंडरों के लिए भामाशाहों ने राशि दी है। कृषि उपज मण्डी समिति के व्यापार मंडल की ओर से कोविड.19 के सक्रमित व्यक्तियों के ईलाज के लिए जिला कलक्टर के निर्देश पर 10 ऑक्सीजन सिलेंडर की राशि एक लाख 51 हजार रुपए भेट की गई। जिला प्रशासन उक्त राशि से ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद कर जिला चिकित्सालय को उपलब्ध करवाएगा। मण्डी व्यापार मंडल के अध्यक्ष शांतिलाल जैन एवं महामंत्री जगदीश सोडानी ने उक्त राशि मण्डी प्रशासक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपाललाल स्वर्णकार को सुपुर्द की गई। मौके पर आरएएस वर्दीचंद गर्ग, मंडी सचिव मदनलाल गुर्जर भी उपस्थित थे।
अरनोद. कोविड.19 महामारी की दूसरी लहर का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिसके चलते शहरों कस्बों के चिकित्सालय में बेड व ऑक्सीजन की कमी हो गई। ऑक्सीजन की कमी के चलते कई कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसको मध्य नजर रखते हुए उपखंड अधिकारी ने व्यापारी संघ को 5 कंसंट्रेटर मशीन देने की अपील की थी। जिस पर व्यापारी संघ ने राशि एकत्रित की, लेकिन मशीनों की सप्लाई कम होने से मशीनें प्राप्त नहीं हो पाई। जिस पर व्यापारी संघ ने ऑक्सीजन की कमी के चलते जल्दी ही कोई फैसला लिया। वर्तमान में अरनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर केवल 6 ही ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। जिसको ध्यान में रखकर व्यापारी संघ ने 10 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद कर उपखंड अधिकारी के मार्फत अरनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सौंपे। अरनोद व्यापार संघ के धरमचंद जैन ने बताया कि वर्तमान में ऑक्सीजन की अति आवश्यकता है। जिस को मध्य नजर रखते हुए व्यापार संघ ने 10 ऑक्सीजन सिलेंडर दिए। ग्रामीण इलाकों से आए कोविड़ के मरीजों को तुरंत ऑक्सीजन प्राप्त होगी। साथ ही मुकेश नागदा ने कुलथाना सेंटर के लिए 6 ऑक्सीजन सिलेंडर दिए है। वर्तमान में कुलथाना में कोविड़ सेंटर नहीं होने से 6 ऑक्सीजन सिलेंडर अरनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखे गए हैं। जहां कोविड.19 के उपचार में काम में लिए जाएंगे। आवश्यकता होने पर कुलथाना सीएचसी को लौटाया जाएगा। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार सुरेंद्रसिंह जाटव, इमरान बेग, परमेश्वरसिंह, राजेंद्र आर्य, व्यापार संघ से आनंदीलाल सोनी, राजेश कोठारी, रविन्द्र मारवाड़ी सहित व्यापारी मौजूद थे।
कुलथाना. यहां पीएचसी पर ऑक्सीजन बेड पर 6 ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए अधिवक्ता मुकेश नागदा ने एक लाख रुपए दिए। इस पर इनप सिलेंडरों को मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट से अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपाललाल स्वर्णकार के हाथों कुलथाना के लिए भिजवाए गए। कुलथाना उप सरपंच दिग्विजयसिंह ने बताया कि विधायक रामलाल मीणा के मोटिवेशन से कुलथाना के सिलेंडर की गाड़ी रवाना की गई। जो अभी अरनोद में रखवाए गए है। इससे अब यहां मरीजों को लाभ मिलेगा।
source https://www.patrika.com/pratapgarh-rajasthan-news/bhamashah-came-forward-for-oxygen-cylinder-6852387/