Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

रविवार, 2 मई 2021

Election Results Live Updates: उप चुनाव के नतीजे आज, दोनों पार्टियां निश्चिंत

जयपुर। राजस्थान की सहाड़ा, सुजानगढ़ और राजसमंद सीट पर हुए उप चुनाव की मतगणना जारी है । परिणाम दोपहर तक जारी होने की उम्मीद है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तीनों सीटों पर जीत के लिए दोनों ही पार्टियां दावा कर रही है। इन चुनावों के नतीजों से दोनों ही पार्टियों का भविष्य तय होगा। खासकर भाजपा के लिए यह चुनाव अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। इस बार सहाड़ा सीट पर भाजपा से रतनलाल जाट और कांग्रेस से गायत्री देवी, सुजानगढ़ सीट पर भाजपा से खेमाराम मेघवाल और कांग्रेस से मनोज मेघवाल और राजसमंद सीट पर भाजपा दीप्ति माहेश्वरी और कांग्रेस से तनसुख बोहरा मैदान में हैं।

कांग्रेस-भाजपा के लिए उपचुनाव के मायने

भाजपा
- जीती तो: तीन में से राजसमंद सीट भाजपा के पास थी। पार्टी दो सीटें जीती तो कांग्रेस सरकार को झटका लगेगा। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का कद बढ़ेगा। एक ही सीट जीती तो भी अंदरूनी तौर पर संतोषजनक स्थिति मानी जा सकती है लेकिन पार्टी जिस रणनीति से कांग्रेस सरकार के खिलाफ लड़ रही है, उस पर पुनर्विचार करना होगा।
- हारी तो: दो सीटें हारी तो गुटबाजी फिर सामने आएगी। चुप बैठे नेता फिर आमने-सामने दिखने लगेंगे। तीनों सीटें हारी तो पूनिया को बड़ा नुकसान हो सकता है, उपचुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा गया है।
————————————
कांग्रेस
- जीती तो: कांग्रेस के पास तीन में से दो सीटें थी। फिर से दो सीटें जीती तो इसे कांग्रेस सरकार के कामकाज पर मुहर माना जाएगा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मजबूती मिलेगी। चुनाव के आखिरी दिनों में कांग्रेस ने राजसमंद सीट पर जस तरह मेहनत की थी, तीसरी सीट भी जीती तो गहलोत का कद प्रदेश में और बड़ा हो जाएगा।
- हारी तो: दो सीटें हारी तो गुटबाजी को लेकर जो चर्चाएं अभी धीमी पड़ी हैं, वे फिर से मुखर हो सकती हैं। पार्टी के अंदर जो दो गुट बने हुए हैं, उनमें से दूसरा गुट फिर से खुला विरोध कर सकता है।



source https://www.patrika.com/jaipur-news/rajasthan-assembly-by-election-results-2021-live-updates-6826533/