Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

मंगलवार, 4 मई 2021

Panchayat Chunav Result : बसपा की मीनाक्षी पटेल ने सबसे अधिक 10011 वोटों से जीत की हासिल, भाजपा को हराया

जालौन. जिले में जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत सदस्य की 25 सीटें हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने केवल 6 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई है। वहीं बसपा ने सबसे अधिक 7 सीटों पर जीत हासिल कर अपना कब्जा जमा लिया है। 25 सीटों में 6 सीटें निर्दलीय उम्मीदवार, 4 सीटें सपा के हाथों के गई, 1 सीट कांग्रेस को मिली और 1 सीट जनता दल बीपी को मिली।

जनपद के जिला पंचायत क्षेत्र दिरावटी से बहुजन समाज पार्टी की मीनाक्षी पटेल पत्नी आनन्द पटेल (बाबूजी) ने सबसे अधिक 10011 मतों से ऐतिहासकि जीत हासिल की है। बसपा की मीनाक्षी पटेल ने भाजपा की प्रत्याशी मनोज देवी पत्नी वीरेन्द्र सिंह निरंजन को भारी मतों से हार का सामना कराया। अब तक के इतिहास ऐसा पहली बार हुआ कि पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मीनाक्षी पटेल पत्नी आनन्द पटेल ने भारी मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद बहुजन समाज पार्टी में एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

बता दें कि बसपा की मीनाक्षी पटेल ने दिरावटी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 14973 वोट पाकर पहले स्थान पर रहीं। 4962 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी मनोज देवी पत्नी वीरेन्द्र सिंह दूसरे स्थान पर रहीं और अपना दल एस से निराला कुशवाहा पत्नी अनिल कुशवाहा तीसरे नम्बर पर रहे।

जानें 25 सीटों पर किसको मिले कितने वोट

1.jpg

source https://www.patrika.com/jalaun-news/panchayat-chunav-result-bsp-meenakshi-patel-won-by-most-10011-votes-6829480/