Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

रविवार, 25 जुलाई 2021

बाली विधायक राणावत ने लगाई जनसुनवाई चौपाल,कोरोना काल में देवदूत बन सहयोग को अग्रणीय रहे थे राणावत

PALI SIROHI ONLINE

बाली।बीजापुर में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने जनसुनवाई चौपाल का आयोजन किया।

इस दौरान बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत के पास बड़ी सख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और समाज सेवक अपने अपने कार्यो को लेकर पहुचे।

जनसुनवाई चौपाल के दौरान बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने लोगों की समस्याओं को सुनी और अधिकारियों को फोन कर हाथों हाथ लोगों की समस्याओं का संपादन करवाते नजर आए। बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि बाली उपखंड में विकास कार्य की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस दौरान बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादीओं की फरियाद भी सुनी।

कोरोना काल में बाली विधानसभा क्षेत्र में एक मात्र जनप्रतिनिधि के रूप में बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने जरूरतमंदो तक रासन सामग्री पहुचाने से लेकर बाली और देसूरी तहसील में करीबन 50 लाख से अधिक की रकम आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले को लेकर चिकित्सा विभाग को आवश्यक मेडिकल सामग्री खरीदने की स्वीकृति देकर आमजन के स्वास्थ सुरक्षा का ख्याल रखा था।