Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शुक्रवार, 23 जुलाई 2021

खुडाला फालना में भारतीय मजदुर संघ का स्थापना दिवस पौधारोपण कर मनाया

PALI SIROHI ONLINE

खुडाला फालना में भारतीय मजदुर सघ का स्थापना दिवस पौधारोपण कर मनाया।

खुडाला फालना में आज 23 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना भोपाल में महान विचारक स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी द्वारा प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्म दिवस 23

जुलाई 1955 को हुई ।डिस्कॉम मंत्री सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि पाली वृत एवं सभी उपखंडों बाली, रानी, सोजत ,सोजत सिटी ,पिपलिया,

चंडावल ,सुमेरपुर, मारवाड़ मैं जोधपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ द्वारा पौधारोपण कर भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अशोक पुरी ,श्याम सिंह चौधरी खुडाला, जीवन देवासी चंडावल, भूपेंद्र सिंह भाटी, महेंद्र सिंह मेफ़ावत ,घनश्याम अग्रवाल ,मनीष सोलंकी ,देवाराम परिहार, विष्णु लाल गर्ग, हुकुम चंद मीणा, छैल सिंह खिंदारा, रवि डांगी आदि उपस्थित थे।