PALI SIROHI ONLINE
उप वन संरक्षक,पाली में दिनांक-30 जुलाई 2021 को सहायक प्रषासनिक अधिकारी श्री गोमाराम परमार का सेवानिवृत्ति समारोह आयोजन किया गया जिसमें जिला वन अधिकारी डॉ.एस.सरथ बाबू की अध्यक्षता में गोमाराम परमार,सहायक प्रषासनिक अधिकारी के विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्री गोमाराम जी के सेवाकाल से जुडे विभिन्न पहलुओं पर वक्ताओं द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए व उनके सरल स्वभाव की भूरी-भूरी प्रषंसा की गई। इसके साथ ही श्री गोमाराम परमार,सहायक प्रषासनिक अधिकारी को राजकीय सेवा में 42 वर्ष, 06माह, 10 दिवस की गरिमामय सेवा पूर्ण करने हेतु कार्यालय स्टॉफ द्वारा माल्यापर्ण कर सम्मानित किया गया।